TODAY छत्तीसगढ़ / राजधानी रायपुर में एक ब्लैकमेल करने वाली आरोपी युवती ने अब कारोबारी पर दुष्कर्म करने और फर्जी ढंग से पत्नी बनाकर रहने की शिकायत थाने में की है। साथ ही पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया है। युवती ने खम्हारडीह थाने में कारोबारी चेतन शाह के खिलाफ अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसका दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
उल्लेखनीय है कि करीब तीन महीने पहले कारोबारी चेतन की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने प्रीति तिवारी और उनके मंगेतर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का अपराध दर्ज किया था। इसके बाद युवती को जेल भेज दिया गया। एक महीने पहले ही उसकी जमानत हुई है।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
प्रीति ने खम्हारडीह थाने में शिकायत की है। इसमें उसने बताया कि साल 2012 में डेंटल की पढाई करते समय चेतन से बातचीत हुई। इसके बाद रतनपुर जाते समय चेतन ने नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर वह अलग-अलग स्थानों पर उससे दुष्कर्म करता था। साल 2016 में होटल कोर्टयार्ड बॉय मैरियट में फर्जी पत्नी बनाकर दो दिन तक रखा था। इस दौरान उसने होटल में दूसरे के आधार कार्ड में उसका फोटो लगा दिया और अपनी पत्नी के तौर पर पेश किया। रायपुर खम्हारडीह की टीआई, ममता अली शर्मा ने बताया कि युवती ने कारोबारी चेतन शाह के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत की जांच की जा रही है। घटना स्थल का पता किया जा रहा है। (पत्रिका)