Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बदला मौसम का तेवर, छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में सबसे कम 7.7 डिग्री तापमान

TODAY छत्तीसगढ़ /  बदली-बारिश और सुबह घना कोहरा छाने से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने लगी है। पेंड्रारोड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 7-8 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ही शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
प्रदेश में दशहरा, दिवाली तक बारिश का दौर जारी रहने के बाद अब ठंड भी देर से पडऩे लगी है। एक-दो दिनों पहले आई बदली-बारिश के बाद अब ठंड बढऩे लगी है। आज सुबह प्रदेश के पेंड्रारोड में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर में 8.7 डिग्री रहा। रायपुर में 15.2 डिग्री, दुर्ग-13.2 डिग्री, बिलासपुर-12.5 डिग्री, माना-14.4 डिग्री, जगदलपुर-15.2 डिग्री व राजनांदगांव में 14.0 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि पिछले 5 वर्ष की तुलना में आज तापमान में ज्यादा गिरावट पाई गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। पेंड्रारोड, अंबिकापुर में तापमान 10 डिग्री से नीचे होने के कारण वहां शीतलहर की स्थिति बन गई है। आने वाले 3-4 दिनों में प्रदेश के बाकी जगहों के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इसी के साथ ही प्रदेश भर में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी - 
ठंड बढऩे के साथ ही जगह-जगह सडक़ किनारे गर्म कपड़ों की दुकानें खुल गई हैं और वहां ग्राहकों की भीड़ शाम-रात तक बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि ठंड बढऩे से गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में उनकी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ और ज्यादा बढ़ सकती है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा