Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

डॉक्टर से रेप और निर्मम हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर

TODAY छत्तीसगढ़ /  हैदराबाद के शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से रेप और निर्मम हत्या के केस ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। शुक्रवार सुबह ही केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच के लिए इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गई थी। चारों ने वहां से भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उन्हें वहीं ढेर कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं।
 हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसे इंसाफ होना बताया है. उन्होंने इसे पुलिस की त्वरित कार्रवाई करार देते हुए महिला वेटनरी डॉक्टर के परिवार को इंसाफ मिला है. उन्होंने कहा कि रेप और यौन शोषण के मामले लंबी कानूनी प्रक्रिया के चलते सालों-साल तक लटके पड़े रहते हैं जिससे पीड़ित परिवारों को काफी पीड़ा होती है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार मालीवाल ने एनकाउंटर को सही ठहराते हुए कहा कि पुलिस और क्या करेगी जब आरोपी कस्टडी से भागने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि जब देश का न्याय तंत्र (सिस्टम) मजबूत नहीं होगा तो भविष्य में पुलिसवाले ऐसी और कई भी एनकाउंटर करेंगे. TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल देश भर में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने और रेप के आरोपियों पर मुकदमा चलाकर उन्हें छह महीने में कठोर सजा देने की मांग को लेकर पिछले चार दिन से धरने पर बैठी हैं. मंगलवार को वो दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गई थीं लेकिन उसी दिन शाम को दिल्ली पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर राजघाट भेज दिया था, जहां मालीवाल धरने पर बैठी हैं.
दरअसल शुक्रवार सुबह ये खबर आई कि हैदराबाद पुलिस द्वारा घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करते वक्त चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर इन सभी को मुठभेड़ में मार गिराया. बता दें कि बीते 27 नवंबर को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया था. इस हैवानियत के बाद आरोपियों ने पीड़िता की हत्या कर दी थी और अपराध पर पर्दा डालने के लिए उसे ब्रिज के नीचे जला दिया था.
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा