Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

युगों - युगों तक याद किये जायेंगे शहीद वीर नारायण सिंह - बघेल

TODAY छत्तीसगढ़  / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अमर शहीद वीर नारायण सिंह को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में वीर नारायण सिंह के एतिहासिक योगदान और उनकी वीरतापूर्वक शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में उक्त बातें कहीं। भूपेश बघेल बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वीर मेला के समापन समारोह में एक विशाल आमसभा को सम्बोधित करते हुए अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान पर विस्तार से कहा । इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गरीबों और किसानों के जीवन में खुशहाली लाना शहीद वीर नारायण सिंह का सपना था। हम सबको मिलजुलकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाना है, तभी पुरखों का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनांचलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार देने के लिए राज्य सरकार ने अनेक बड़े कदम उठाए हैं। बस्तर, सरगुजा तथा बिलासपुर संभाग के लिए कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर पच्चीस सौ रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर चार हजार रूपए प्रतिमानक बोरा किया गया है। इससे तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी बढ़ेगी। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर हाल में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के मान से धान की खरीदी करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वीरमेला आयोजन समिति के अध्यक्ष व कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मण्डावी, कोंडागॉव विधायक मोहन मरकाम, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम सहित सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारीगण स्हित बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। वीर मेला परिसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा आदिम ग्राम संस्कृति विज्ञान सम्मत संरचना को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया था, जिसका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवलोकन किया तथा उसकी सराहना भी की। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा