Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

डॉयल 112 वाहन में डिलीवरी, चलते वाहन में गूंजी किलकारी

TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बिल्हा विकासखंड के ग्राम बेलटुकरी में आज एक गर्भवती महिला को पुलिस वैन 112 से प्रसव के लिए चिकित्सालय ले जाया जा रहा था उसी दौरान दर्द से कराहती महिला ने 112  में ही एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे दिया । रास्ते में प्रसव होने के बाद मां और नवजात बच्चे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है  । 
जानकारी के अनुसार बीती रात बिल्हा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 को जानकारी मिली कि बेलटुकरी निवासी एक महिला को तत्काल मेडिकल सहयोग की जरूरत है। समय पर चिकित्स्कीय सुविधा नहीं मिलने से महिला की स्थिति बिगड़ सकती है लिहाजा सुचना मिलते ही पुलिस की हेल्पलाइन सुविधा ग्राम बेलटुकरी के लिए रवाना हुई। देर रात गाँव पहुंचकर पुलिस ने बेलटूकरी निवासी शशिकला निषाद पति रतिराम निषाद से संपर्क किया।
शशिकला ने बताया कि उर्मिला मरकाम पति गौकरन मरकाम गर्भवती है जिसकी डिलीवरी होने वाली है। मेडिकल सहयोग नहीं मिलने से उसे प्रसव में काफी परेशानी हो रही है। मौके से पीड़ित महिला और उसके परिजनों को लेकर पुलिस हेल्पलाइन वाहन बिल्हा के लिए रवाना हुआ, इसी बीच प्रसव पीड़ा से कराहती महिला ने एक नवजात को जन्म दिया।TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा