Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

CAA : प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, 18 मेट्रो स्टेशन बंद

TODAY छत्तीसगढ़  / दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में मार्च निकालने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में ‘स्वराज अभियान’ के प्रमुख योगेंद्र यादव भी शामिल हैं।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
मार्च निकालने की कोशिश कर रहे छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर ले जाया गया। हाथों में तख्तियां लिए हुए और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने बसों में ले जाए जाने का ज्यादा विरोध नहीं किया। यादव ने ट्वीट किया, “मुझे अभी-अभी लाल किला से हिरासत में लिया गया है। करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। हजारों प्रदर्शनकारी रास्ते में हैं। हमें बताया गया है कि हमें बवाना ले जाया जा रहा है।” दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वह प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थानों पर जाएं।
दिल्ली पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) मनदीप सिंह रंधावा ने कहा, “हम लोगों से अपील करते हैं कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। क्षेत्र में 144 पहले ही लगा दिया गया है।” राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दो विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। एक विरोध प्रदर्शन छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित किया गया है जबकि दूसरा प्रदर्शन वामपंथी पार्टियों ने आहूत किया है। दोनों ही मार्च आईटीओ के निकट शाहीन पार्क में मिलेंगे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा