Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

प्रेमी ने मिलने बुलाया, आई तो दोस्तों के साथ मिलकर किया बलात्कार

TODAY छत्तीसगढ़ / रायपुर से अपने प्रेमी से मिलने बिलासपुर आई युवती का प्रेमी और उसके दो साथियों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया, घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस युवती के प्रेमी समेत तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
अम्बिकापुर में रहने वाली 21 वर्षीय युवती रायपुर में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। उसका बिलासपुर के रहने वाले मासूम बेग से अफेयर था। शुक्रवार को प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया, जिस पर पीड़िता उससे मिलने शहर पहुंची, और रात तकरीबन 8 बजे वह अपने प्रेमी से मिलने सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास अटल आवास पहुँची, फिर वे वहां एक रूम में बैठ कर बात कर रहे थे, इसी दौरान युवती के प्रेमी मासूम बैग के दो मित्र शशिकांत व रमेश भी वहां पहुँच गए।  युवती के पूछने पर उसके दोस्त ने बताया कि वह उन्हें घर छोड़ने के लिए आये है।  इसी बीच उन्होंने अपनी प्लानिंग के अनुसार युवती के साथ मारपीट करते हुए कोनी क्षेत्र के सुनसान जगह में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे वही छोड़ कर भाग खड़े हुए। डरी सहमी हुई युवती किसी तरह रात करीब 11 बजे महिला थाने पहुँची और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
 पीड़िता की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने प्रेमी युवक मासूम बेग व उनके दो साथी शशिकांत वैष्णव, रमेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। बलात्कार के तीनों आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा