Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

11 जिलों में बीजेपी के जिलाध्यक्ष घोषित, कुमावत को बिलासपुर का जिम्मा

TODAY छत्तीसगढ़  / भाजपा में ज्यादातर नेता महापौर और अध्यक्ष बनने की जोड़तोड़ में लगे हुए हैं । ऐसे में संगठन चुनाव में ज्यादातर नेताओं की रूचि कम नजर आ रही है । ये भी पता चला है कि भाजपा हाईकमान ने महापौर,अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष बनने की चाह रखने विधायक और पूर्व विधायकों को स्पष्ट रूप से ना कह दिया है । बावजूद इसके पार्टी के कई सारे दिग्गज पार्षद तक का चुनाव लड़ने तैयार है । इस बीच राजधानी रायपुर में सुकमा, बीजापुर,कोंडागांव, दन्तेवाड़ा, नारायणपुर बिलासपुर समेत 11 जिलों में बीजेपी ने 11 जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। सभी जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए है।
  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के 11 जिलाध्यक्ष की सूची इस प्रकार है - श्रीनिवास मुदलियार बीजापुर, छुंगाराम मरकाम सुकमा, चैतराम अटामी दंतेवाड़ा, दीपेश अरोरा कोंडागांव, बृजमोहन देवांगन नारायणपुर, शशि पवार धमतरी, रूपकुमारी चौधरी महासमुंद, राजेश साहू गरियाबंद, सनम जांगड़े बलौदाबाजार, रामदेव कुमावत बिलासपुर और कृष्ण बिहारी जायसवाल कोरिया के जिला अध्यक्ष चुने गए।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा