Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अनियंत्रित एम्बुलेंस ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद गाँव में तनाव

TODAY छत्तीसगढ़  /  जांजगीर-चाम्पा जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस के चालाक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग रामरतन कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गांव में तनाव का महौल बन गया । मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में जवान तैनात किए। वहीं, बुजुर्ग के शव का पंचनामा कारवाही के बाद पोस्टमार्डम के लिए भिजवा दिया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम कनस्दा निवासी रामरतन कश्यप दवाई लेने दुकान गया था। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से डभरा की ओर जा रही पश्चिम बंगाल की एम्बुलेंस ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे से रामरतन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एम्बुलेंस लेकर ड्राइवर फरार हो गया, जिसे सूचना के बाद हसौद पुलिस ने रुकवाया और थाने में गाड़ी खड़ी की गई। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा