Slider

नगरीय निकाय चुनाव : प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस की 35 सदस्यीय कमेटी बनी

TODAY छत्तीसगढ़  / देश कांग्रेस ने नगरीय निकाय प्रत्याशी चयन के लिए 35 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में मुख्यमंत्री और सरकार के सारे मंत्री सदस्य हैं। खास बात यह है कि पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी राजेन्द्र तिवारी, गिरीश देवांगन, सुभाष शर्मा और राम गोपाल अग्रवाल को जगह नहीं मिली है।
नगरीय निकाय चुनाव समिति प्रदेश के डेढ़ सौ नगरीय निकायों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। हालांकि आवेदन वार्ड स्तर पर लिए जाएंगे। वार्ड कमेटी की अनुशंसा पर जिला और फिर प्रदेश को भेजा जाएगा। प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक में न सिर्फ सूची पर मुहर लगेगी। बल्कि चुनाव की रणनीति भी बनाई जाएगी। नगरीय निकाय चुनाव समिति की बैठक जल्द ही होगी। क्योंकि 30 तारीख से नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो रही है और छह दिसम्बर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
चुनाव समिति में जिन्हें रखा गया है, उनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, एआईसीसी के महासचिव मोतीलाल वोरा, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री प्रेमसाय सिंह, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री अनिला भेडिय़ा, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, लोकसभा सदस्य दीपक बैज,  लोकसभा सदस्य ज्योत्सना महंत शामिल हैं। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरिवंद नेताम, विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक अमितेष शुक्ल, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक देवती कर्मा, विधायक बृहस्पति सिंह, विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व मंत्री गंगा पोटाई, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रदेश सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, एनएसयुआई अध्यक्ष आकाश शर्मा शामिल है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com