Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रामनामियों का मेला पिकरीपार में, मुख्यमंत्री को न्यौता देने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

TODAY छत्तीसगढ़  / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गत दिवस विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम पिकरीकला से आए अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक रामकुमार यादव के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम पिकरीपार में 6 जनवरी से 8 जनवरी तक अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधि मण्डल ने इस मेले में उन्हें मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मण्डल में अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला समिति के अध्यक्ष दूजराम धिरहे, उपाध्यक्ष मनहरण सहित  जानकी, खेतबाई और मेला समिति के अनेक सदस्य शामिल थे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा