Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रोहित शेखर मर्डर मिस्ट्री : परिवार और पत्नी से हुई पूछताछ

[TODAY छत्तीसगढ़] / यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एन.डी. तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (40) की मौत के मामले में शुक्रवार को नया ट्विस्ट आ गया। जिसे अबतक सामान्य मौत बताया जा रहा था उसमें पुलिस को अब हत्या का शक है। इस वजह से अब रोहित शेखर तिवारी के परिवारवालों से पूछताछ शुरू हो गई है। इस सिलसिले में शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहित की पत्नी से पूछताछ की है। 
इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने बताया था कि रोहित को हार्ट अटैक नहीं हुआ था, बल्कि उनकी गला, मुंह और नाक दबाकर हत्या की गई। माना जा रहा है कि हत्या से पहले उन्हें शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। बेसुध होने पर उनकी हत्या की गई। गुरुवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रोहित की गर्दन पर पांच उंगलियों के निशान मिले हैं। नाक और मुंह को भी भींचा गया। शायद इसलिए कि गला दबाते वक्त उनकी आवाज ना निकले और हत्या सुनिश्चित हो सके। 
हत्या का शक होने के बाद पुलिस ने घर के 5 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी थी। एक में सोमवार रात नशे में सीढ़ी चढ़ते रोहित के पैर दिखे, साथ में शराब लेकर जाता नौकर भी है। समझा जा रहा है कि हत्या करने वाला घर के अंदर का ही कोई है। कई करीबियों समेत नौकर भी शक के घेरे में हैं। क्राइम ब्रांच ने केस से जुड़े तमाम लोगों से बोल दिया है कि जांच से संतुष्ट होने तक कोई भी बिना इजाजत दिल्ली छोड़कर नहीं जाएगा। मंगलवार शाम 4 बजे डिफेंस कॉलोनी स्थित सी-329 स्थित अपनी कोठी में रोहित संदिग्ध हालत में लेटे मिले थे। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें पहले से मरा बताया था। इस मामले में रोहित शेखर तिवारी की मां उज्ज्वला तिवारी ने बेटे की मौत को सामान्य बताय था। खबरों के मुताबिक, उज्ज्वला तिवारी ने यह भी कहा था कि उनका बेटा तनाव में रहता था और वह ही उसे खा गया। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा