Slider

आज 20 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 
1712 में जहांदर शाह  दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1777 में न्यूयॉर्क ने  एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
1888 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में  ओले गिरने से 246 लोगों की मौत।
1920 में अलबामा और मिसीसीपी में आये तूफान से 220 लोगों की मौत।
1939 में जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को  राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
 1940 में आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया था।
1953 में कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच  बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था।
1960 में एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
1971 में भारत ने  अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।
1972 में अपोलो-16 अभियान  छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।
1973 में कनाडा का “एएमआईके ए-2” पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।
1978 में सोवियत वायुसेना ने  दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिराया।
1992 में दुनिया का सबसे बड़ा मेला  एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
1997 में श्री इन्द्र कुमार गुजराल  भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
1999 में जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल को  अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल आॅफ फ्रीडम’ से सम्मानित।
1999 में अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाई स्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुँध गोलीबारी में 25 लोगों को मार दिया था।
2006 में भारत ने  अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2008 में महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने  अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
2008 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
 2011 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2012 में अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com