Slider

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने 7 वी सूची जारी की, छत्तीसगढ़ के चार नामों समेत 35 नाम शामिल

 [TODAY छत्तीसगढ़] / शुक्रवार देर रात कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की 7 वी सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस ने 35 उम्मीदवारों का नाम जारी किया है। कांग्रेस ने इस सूची में छत्तीसगढ़ से 4, उत्तर प्रदेश से 9, तामिलनाडु से 8, जम्मू-कश्मीर से 3, महाराष्ट्र से 5, ओडिशा से 2, तेलंगाना से 1, त्रिपुरा से 2 और पांडुचेरी से 1 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 11 , 18  और 23  अप्रैल को तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर ली है। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर संसदीय सीट को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस ने मौक़ा दिया है। इसी तरह रायपुर से महापौर प्रमोद दुबे के नाम पर कांग्रेस ने मुहर लगा दी है। प्रदेश की 11 सीटों में से 5 सीटों पर पार्टी ने कुछ समय पहले ही नाम की घोषणा कर दी थी। इस सूचि में चार नामों में बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव, रायपुर से प्रमोद दुबे, महासमुंद से धनेन्द्र साहू और राजनांदगांव से भोलाराम साहू को टिकट दी गई है। बाकी की दो लोकसभा सीटों पर जल्द ही नामों का एलान कर दिया जाएगा।    
छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारो के अलावा कांग्रेस ने पांडुचेरी से वी. वैथालिगम, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मुरादाबाद से इमरान प्रतापघनिया, हथरस से त्रिलोकराम दिवाकर, आगरा से प्रिता हरित, फतेहपुर सिकरी से राज बब्बर, बरेली से प्रवीण अरोन, हरदोई से विरेन्द्र कुमार वर्मा, बांदा से बाल कुंवर पटेल, कुसाम्बी से गिरीश चंद पाशी जैसे दिग्गजों पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com