Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के CJ होंगे लोकपाल के सदस्य, पद से दिया इस्तीफा

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारत सरकार ने न्यायाधीश अजय त्रिपाठी को लोकपाल का सदस्य बनाया गया है।
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजय त्रिपाठी इसी साल नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन लोकपाल के सदस्य बनने की अपनी रजामंदी दे देने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट के आठ महीने पहले ही मुख्यन्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक़ अजय कुमार त्रिपाठी आगामी बुधवार को लोकपाल के सदस्य के तौर पर शपथ ले सकते हैं ।
इधर  मुख्यन्यायाधीश त्रिपाठी के चीफ जस्टिस के इस्तीफा देने के बाद जस्टिस प्रशांत मिश्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है । आज केंद्र सरकार की तरफ से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा