Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राफेल : राहुल ने 'हिन्दू' की रिपोर्ट के हवाले से कहा- प्रधानमंत्री ने डील में सौदेबाजी की; रक्षा सचिव ने दावा किया खारिज

[TODAY छत्तीसगढ़] / कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे को लेकर एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर एक बार निशाना साधा। उन्होंने कहा- ''रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि इस डील में मोदी पीएमओ के जरिए समानांतर सौदेबाजी कर रहे थे। उन्होंने वायुसेना के 30 हजार करोड़ रुपए लूटकर अनिल अंबानी को दिए हैं।'' यह रिपोर्ट रक्षा सचिव जी मोहन कुमार के हवाले से प्रकाशित हुई है। 
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रक्षा सचिव मोहन कुमार ने उनके दावों को खारिज किया। कुमार ने न्यूज एजेंसी से कहा, ''मंत्रालय का नोट केवल राफेल डील की गारंटी और सामान्य नियम-शर्तों को लेकर था। जो कुछ भी अब मीडिया रिपोर्ट में आया है। इसका कीमत से कोई संबंध नहीं है।'' राहुल ने कहा, ''रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी झूठ बोला। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति कह चुके हैं कि मोदी ने खुद अनिल अंबानी की कंपनी को चुना था।'' पर्रिकर से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि उनसे डील को लेकर कोई बात नहीं हुई। यह सिर्फ सौजन्य भेंट थी। इससे पहले राहुल ने ट्वीट किया, ''देश के वीर सैनिक, आप हमारे रक्षक हो। आप देश के लिए अपनी जान तक देने को हमेशा तैयार रहते हो। आप गर्व हो हमारे। मेरी प्रेसवार्ता जरूर देखें।''

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को संसद में राष्ट्रपति के बजट अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान राफेल डील में कांग्रेस के आरोपों पर कहा था कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि हमारे देश की सेनाएं सशक्त बनें। उल्टा चोर चौकीदार को डांटे। इस पर राहुल ने कहा- ''क्या उन्होंने यह अपने लिए कहा था? मोदीजी का दोहरा चरित्र है। समझ में नहीं आता है कि कभी चौकीदार बन जाते हैं, कभी चोर।'' राहुल के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘‘कभी-कभी ऐसा लगता है कि कुछ लोगों खासतौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा के संवेदनशील मुद्दे पर बदनाम करने और गुमराह करने के लिए ‘सुपारी' मिली है। कांग्रेस की हालत है- न इज्जत की चिंता न फिक्र हमें ईमान की, जय बोलो बेईमान की।’’

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा