Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बेशर्म पाकिस्तान कर रहा LOC पर फायरिंग, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब, धमाके में मेजर शहीद

[TODAY छत्तीसगढ़] / जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए ब्लास्ट में शहीद 40 जवानों की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है कि घाटी में एक और ब्लास्ट की खबर सामने आ गई है. यह ब्लास्ट राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हुआ है, जिसमें एक मेजर शहीद हो गए हैं और एक जवान के घायल होने की भी सूचना है. वहीं, पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी बेशर्मी दिखाई है. पाक की सेना ने शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय सीमा के सटे राजौरी में फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान की तरफ से हो रही इस गोलीबारी में एक जवान के घायल होने की खबर है. हालांकि, भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है.
जानकारी के मुताबिक नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से 1.5 किलोमीटर अंदर आतंकियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाया था. सेना की तलाशी अभियान के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि वहां पर आईईडी लगाई गई है. इसके बाद सेना सतर्क हो गई. लेकिन आईईडी डिफ्यूज करते समय ही ब्लास्ट हो गया जिसमें एक मेजर शहीद हो गए, वहीं एक जवान भी घायल हुआ है. शहीद होने वाले मेजर इंजिनियरिंग कॉप से थे.
बता दें कि गुरुवार को ही घाटी के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने आत्मघाती हमला किया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. दरअसल, आतंकी ने आरडीएक्स से भरी गाड़ी के साथ सीआरपीएफ के काफिले में टक्कर मार दी जिसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ और 40 जवान हमेशा के लिए साथ छोड़कर चले गए. श्रीनगर स्थित सीआरपीएफ कैंप के एक जवान (जो काफिले में शामिल थे) ने आजतक को बताया कि सीआरपीएफ के काफिले पर पहले पत्थरबाजी हुई और उसके 10 मिनट बाद धमाका हुआ. जवानों की शहादत के बाद पूरे देश में पाकिस्तान और आतंकी संगठन के खिलाफ गुस्सा है. देश के कोने-कोने में लोगों ने जुलूस और कैंडल मार्च निकाला गया. 40 शहीदों को आखिरी विदाई और श्रद्धांजलि देने के लिए शहर दर शहर लोगों की भीड़ उमड़ी है. लोग गम में हैं. ऐसा गम में जो गुस्सा बनकर वैसे हर किसी को नेस्तनाबूद करने का माद्दा रखता है जिन्होंने नापाक साजिशों को अंजाम दिया है.
सीआरपीएफ ने कहा कि जवानों की शहादत को ना भूलेंगे, ना माफ करेंगे, ना ही छोडेंगे. एक-एक जवान की शहादत का बदला लिया जायेगा. वहीं, देश की भावनाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भी  कहा है कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. सेना को खुली छूट है. वो समय, स्थान खुद तय करें. उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों के हर आंसू का बदला लिया जाएगा. पीएम ने कहा कि हम पहले छेड़ते नहीं और नए भारत को छेड़ने वालों को छोड़ते भी नहीं.   इनपुट -आजतक 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा