Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राहुल गांधी ने लोहंडीगुड़ा में कहा- जो कहा वो किया

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ रैली में राहुल गांधी ने पुलवामा हमले पर बोलते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में जो सीआरपीएफ के जवान जिन्होंने कुर्बानी दी, शहीद हुए उनको हम याद करते हैं और अपना पूरा का पूरा प्यार उनके परिवारों को देते है। शनिवार को बस्तर जिला के लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धुरागांव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा थी. राहुल गांधी के सभास्थल में पहुंचते ही सबसे पहले आदिवासी नर्तक दल मिलने पहुंचा जो उनके स्वागत में आये थे. राहुल गांधी जब वहां पहुंचे तो मंत्री कवासी लखमा वहां नर्तकियों के बीच पहुंच गए और वो भी मांदर की थाप पर थिरकने लगे.
इसके साथ ही, रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष  ने केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि टाटा स्टील प्लांट के लिए जमीन ली गई थी, और उस पर दस साल तक काम नहीं हुआ। उसके बाद आप जमीन वापस चाहते थे। जब आप मेरे पास आए तो मैंने ये कहा था कि जमीन अधिग्रहण कानून के मुताबिक जो जमीन ली जाएगी वो उनसे पूछकर ली जाएगी। और अगर ऐसा होता है तो मार्केट रेट से पांच गुणा ज्यादा उन्हें दिया जाएगा। पांच साल तक अगर उस पर फैक्ट्री नहीं लगी तो वह जमीन उन किसानों को वापस दी जाएगी। राहुल ने कहा कि बस्तर में उन किसानों को जमीन लौटाकर यह ऐतिहासिक काम किया है। राहुल ने कहा कि मैनें दूसरे वादे भी आपसे किया था कि आपका जल, जंगल और जमीन पर हक आपका है। इस पर उगने वाली चीजों का फायदा आपको मिलना चाहिए।
राहुल ने कहा कि जब बीजेपी की सरकार थी उस वक्त मैं पूछता था कि क्या दाम मिलता है? उस वक्त बीजेपी सरकार में लोग कहते थे कि चौदह सौ, पन्द्रह सौ मिलता था। लेकिन, अब कांग्रेस की सरकार में उन्हें पच्चीस सौ मिलता है। राहुल ने कहा कि बीजेपी के पास पैसे की कोई कमी नहीं थी। लेकिन, वे आपका पैसा छीनकर वह अपनी या फिर उद्योगपतियों की जेब में डालते थे। राहुल ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पांच वर्षों के दौरान सिर्फ उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम कहते है कि किसानों के लिए हम नई योजना लेकर आए हैं। लेकिन, जब कृषि मंत्री ने उन योजनाओं का ऐलान किया उसके बाद यह पता लगा यह कहा गया कि हिन्दुस्तान के किसानों के एक परिवार को 17 रूपये दिए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के छग प्रभारी पीएल पुनिया, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह के अलावा अन्य मंत्री और कांग्रेस के विधायक के अलावा बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे.
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा