Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सत्ता की गुलामी में मस्त रहे धरमलाल, अब कार्यकर्ताओं को कोस रहे - गुप्ता

[TODAY छत्तीसगढ़] / पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता ने एक बार फिर धरमलाल कौशिक पर निशाना साधा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल पर खुलकर हमला बोलते हुए सोशल नेटवर्क पर लिखा है कि 'खुद की करनी और ठीकरा भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं पर, वाह कौशिक जी वाह..5 साल तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आप रहे, सत्ता की गुलामी में मस्त रहकर पार्टी को 15 सीटों में समेट दिया। इसके बाद भी बोल नही सुधर रहे। थोड़ी हया होती तो अब तक पद छोड़ दिया होता.. सच तो यह है कि चंद लोगों के चंगुल में छत्तीसगढ भाजपा फंसी हुई है। '  
                           
  इसके अलावा भी देवेंद्र गुप्ता ने कौशिक के लिए काफी कुछ लिखा है। बृजमोहन के कटटर समर्थक माने जाने वाले देवेंद्र ने पहले भी धरमलाल कौशिक के लिए काफी कुछ लिखा है। यहां तक की गुप्ता ने धरमलाल को रमनसिंह का गुलाम तक बताया। इस बार उन्होंने सोशल नेटवर्क के माध्यम से धरमलाल कौशिक को बेशर्म करार दिया है।



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा