Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पाक आर्मी : लोगों के घरों से दाग रही मोर्टार और मिसाइलें

[TODAY छत्तीसगढ़] भारतीय वायुसेना के सीमापार ऑपरेशन के बाद बौखलाए पाकिस्तानी सेना के नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवाबी कार्रवाई में इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान की 5 चौकियां ध्वस्त कर दी हैं। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैनिक घायल हुए हैं। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तकरीबन 5 चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना को आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते देखा गया है। 
लक्षित गोलीबारी में पाकिस्तान की 5 चौकियों को नुकसान -  
अधिकारी ने कहा, 'भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए।' सैन्य अधिकारी ने बताया कि शाम साढ़े 6 बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने हताशा के कारण नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलाबारी करके बिना उकसावे वाला संघर्षविराम उल्लंघन किया था। अधिकारी ने बताया कि हमले के लिए पाकिस्तानी सेना आम नागरिकों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
बड़ी संख्या में पाक सैनिक हताहत -  
इस मद्देनजर उसे सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें भी दागते देखा गया। पीआरओ ने कहा,' हालांकि, भारतीय सेना ने आम नागरिकों की बस्तियों से अलग पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। इसके कारण बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए। दोनों तरफ से गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें से दो को इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है। इनपुट - नवभारत टाइम्स 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा