Slider

आज 28 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
गोवा से पहला ईसाई मिशनरी 1580 में अकबर के दरबार फतेहपुर सीकरी आया।
मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम की 1712 में लाहौर में मृत्यु हुई।
सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने 1819 में सिंगापुर की खोज की।
पश्चिम बंगाल में 1835 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ।
अमेरिका ने 1847 में सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया।
अमानुल्ला खान 1919 में अफगानिस्तान का बादशाह बना।
मिस्र ने 1922 में ब्रिटेन से दोबारा आजादी प्राप्त की।
भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने 1928 में “रमन प्रभाव” का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरुस्कार दिया गया और इसी दिन को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
कोलकाता का हावड़ा पुल (रविन्द्र सेतु) 1943 में शुरू हुआ।
अमेरिका ने 1975 में नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।
इराकी सुरक्षा बलों के सरेंडर के साथ 1991 में दुनिया बदलने वाली जंग ‘खाड़ी युद्ध’ खत्‍म हुआ।
अमेरिका तथा गठबंधन सेना ने 1991 में इराक में युद्ध विराम की घोषणा की।
ब्रिटेन एवं भारत के बीच 1992 में आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
अमेरिका के कोलोराडो में 1995 में देनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू।
क्लिंटन प्रशासन ने 1996 में पाकिस्तान को 35।6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।
ब्रिटेन के एंडी एल्सन एवं कोलीन प्रेसकोट ने 1999 में 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।
पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
मिलियन डालर बेबी को 2005 में चार आस्कर पुरस्कार।
नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच 2008 में शांति समझौता हुआ।
टॉम हूपर की फिल्म “द किंग्स स्पीच” को 2011 में हॉलीवुड कोडैक थियेटर में आयोजित ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ चलचित्र का पुरस्कार दिया गया।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com