20 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1265 को संसद की पहली बैठक इंग्लैंड में हुई।
1503 में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए स्पेन में व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
1817 में कलकत्ता में हिन्दू कॉलेज की स्थापना।
1839 में बोलीविया, पेरु की संयुक्त सेनाओं को चिली ने पराजित किया।
1840 में डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी हुयी।
1841 में प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
1860 में इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर डच सेना ने जीत हासिल किया।
1887 में ‘पर्ल हार्बर’ को अमेरिकी सीनेट ने नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
1892 को दुनिया में सबसे पहले बासकेट बॉल का खेल आज ही के दिन खेला गया था।
1920 में अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना।
1925 में जापान और सोवियत संघ के बीच सहयोग समझौता हुआ।
1942 में आज ही के दिन जापान ने बर्मा पर आक्रमण किया।
1949 में अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
1950 में दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
1952 में मिस्र के शहर स्वेज नगर एवं इस्मायलिया पर ब्रिटेन की सेना ने कब्जा किया।
1957 में पोलैंड में संसदीय चुनाव वामपंथी नेता गोलुल्का ने जीता।
1957 को भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ का आज ही के दिन ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।
1957 में भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।
1961 में ‘जॉन एफ केनेडी’ ने अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1964 में ‘मीट द बीटलेस’ अमेरिका में जारी हुआ।
1968 में इराक के राष्ट्रपति आरिफ़ हटा दिये गए।
1971 में ‘केंद्रशासित प्रदेश’ के रूप में मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश का उदय हुआ।
1972 में भारतीय राज्य मेघालय की स्थापना आज ही के दिन हुई थी।
1977 में सं.रा. अमेरिका के 39 वें राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर बने।
1980 में अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
1982 में होंडुरस जो मध्य अमेरिकी देश हैं उसमें सन संविधान प्रभावकारी हुआ।
1989 को जार्ज हर्बर्ट वाकर बुश ने आज ही के दिन अमेरिका के 41 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1993 में बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन।
2000 को सांख्यिकी एवं अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल महासंघ ने ‘पेले‘ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2001 में जार्ज डब्ल्यू बुश संयुक्त राज्य अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति बने और ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
2003 में अल्जीरिया में हुए विद्रोहियों के हमले में लगभग 50 सैनिक मरे गये।
2006 में प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए नासा ने न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
2006 में नेपाल और भारत ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007 में अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
2008 में बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़’ प्रदान किया गया।
2008 में पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार ख़ान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
2009 में बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
2009 में नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010 में गुरुदत्त की फ़िल्मों, ‘काग़ज़ के फूल’ ‘चौदहवीं का चाँद’ और ‘साहब बीवी और ग़ुलाम’ आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति को प्रतिष्ठित दादासाहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
2010 में एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा ‘जापान एयरलांइस’ ने खुद को दीवालिया घोषित किया।