Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

NSUI के कार्यक्रम में बोले बघेल, छत्तीसगढ़ का नवाज शरीफ खुला घूम रहा

[TODAY छत्तीसगढ़] / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर युवा बेरोजगारों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की, उन्होंने कहा कि प्रदेश में 54 हजार से ज्यादा शिक्षाकर्मियों के पद रिक्त है जिसे भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा की इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश के 54 हजार बेरोजगार स्थाई रोजगार पा सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा की राज्य के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यपकों की भर्ती प्रक्रिया सालों से रूकी हुई थी,  जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही थी।  कांग्रेस सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि सरकार ने सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए 4 फरवरी से आवेदन मंगाए हैं। 
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में एनएसयूआई ने बेहतर भारत कंपेन की शुरुआत की। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बेहतर भारत का नारा दिया है। राजीव गांधी ने 21वीं सदी का नारा दिया था, आज राहुल गांधी ने नारा दिया है बेहतर भारत का, हमें बेहतर भारत के लिए काम करना चाहिए।  
विरोधियों पर निशाना - 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम, नान के बाद अब पनामा मामले पर खुलकर कहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नवाज शरीफ अभी भी खुला घूम रहा है।  भूपेश बघेल ने बिना किसी का नाम लिए ये बात कही है लेकिन उन्होंने इस एक लाइन में छत्तीसगढ़ में पनामा कांड को लेकर जुड़े लोगों की ओर सीधा और साफ इशारा कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि फिलहाल तो घोटालों की फाइलों से थोड़ी सी धूल ही हटाई है, उसी पर इतना हंगामा मच गया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की अभी तो कई फाइलें खुलनी शेष है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा