Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सुब्रत साहू और मोहित गर्ग को मिला राष्ट्रीय सम्मान

 [TODAY छत्तीसगढ़] / शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू को उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य के लिए और बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को नक्सल इलाके शान्तिपूर्ण तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए जनरल अवार्ड से सम्मानित किया गया । TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
नई दिल्ली मानेकशॉ के जोरावर ऑडिटोरियम में आयोजित नेशनल अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू को राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार स्टेट केटेगरी में राष्ट्रीय अवार्ड मिला है जो राज्य के लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी उपलब्धि का विषय है ।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा