Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अंतर्कलह में फंसी भाजपा को उबरने में अब 10 साल लगेगा - चौबे

        [TODAY छत्तीसगढ़] /  राज्य के विधि विधायी एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से किये गए कर्ज माफ़ी के वायदे को तय समयसीमा में पूरा किया क्यूंकि पार्टी आलाकमान राहुल गांधी ने किसानों को भरोसा दिलाया था की सरकार बनने के 10 दिनों भीतर उनका कर्ज माफ़ किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दस दिन के वायदे को महज 10 घंटे में पूरा किया।
शुक्रवार को रविंद्र चौबे बिलासपुर पहुंचें, कांग्रेस संगठन और उनके समर्थकों ने चौबे का आत्मीय स्वागत किया। मंत्री चौबे इस दौरान मीडिया से भी मुखातिब रहे, उन्होंने पत्रकारों के सवालों का बड़ी ही संजीदगी से जवाब दिया। जब चौबे से ये पूछा गया कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से कांग्रेस को कितना नफा होगा जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 3 राज्यों में कांग्रेस की जीत हुई है । उसे देखकर ये लगता है कि पर्दे के पीछे कही ना कही प्रियंका गांधी का भी योगदान था। जब रविन्द्र चौबे से राहुल गाँधी के 3 जगहों से चुनाव लड़ने और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो देश के किसी भी राज्य से चुनाव लड़ सकती है। इस दौरान मंत्री चौबे से प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने और वंशवाद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ये कौन लोग पूछ रहें है, वो जिनके बेटे का नाम पनामा पेपर लीक में है । परिवारवाद की बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कह रहे हैं जिनके पुत्र अभिषेक सिंह जो मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट बनकर पनामा पेपर्स लीक मामले की जांच का केंद्र बिंदु बने हुए है। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतर्द्वंद में फंसी हुई है जिससे उबरने में उन्हें 10 साल लगेगा । 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा