आज 26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1666 में फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1841 में हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।
1845 में ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।
1905 में दक्षिण अफ्रीका में हुयी खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा कलिनन मिला।
1930 में ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931 में ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किया गया।
1931 में ऑस्ट्रिया और हंगरी ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1934 में पौलैंड और जर्मनी के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
1950 में भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
1950 में स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1950 में उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (‘फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया’) का नाम 1950 में बदलकर सर्वोच्च न्यायालय (‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया’) कर दिया गया
1963 को मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
1972 में युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक ‘अमर जवान ज्योति’ की स्थापना की गयी।
1981 में पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
1982 में पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
1994 में पाकिस्तान के रावलपिंडी में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
1999 में महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का बांग्लादेश के ढाका में आयोजन।
2000 में कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
2001 में गुजरात के भुज में हुए जबरदस्त भूकंप में हजारों लोगों की जाने गयी।
2003 के गणतंत्र दिवस समारोह में ईरान के राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्म्द खातमी’ शामिल हुए।
2004 में माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
2008 में 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल ने परेड की सलामी ली।
2008 में एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।
2010 में भारत की पहली महिला राष्ट्रपति एवं क्रमानुसार 12 वीं राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं।