Slider

जर्मन सीरियल किलर फ्रिट्ज हार्मैन को हत्या की एक श्रृंखला के लिए आज के दिन सन 1924 में मौत की सजा सुनाई गई।
इतिहास के पन्ने में आज 19 दिसंबर - 
1154 में किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
1842 में अमेरिका ने  हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
1919 में अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।
1924 में जर्मन सीरियल किलर फ्रिट्ज हार्मैन को हत्या की एक श्रृंखला के लिए मौत की सजा सुनाई गई।
1927 में उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की  स्थापना हुयी।
1927 में महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को  अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।
1941 में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने  सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।
 1961 में गोवा स्वतंत्र हुआ।
1961 में ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने  गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।
1983 में ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से  फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।
1984 में चीन एवं ब्रिटेन के मध्य  1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
1998 में अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में
आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
1999 में 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद  मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
2000 में ऑस्ट्रेलिया ने  वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
2003 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने  कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
2005 में अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद  लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
2006 में शैलजा आचार्य को  नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
2007 में टाइम पत्रिका ने  रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
2008 में केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने  आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
2012 में पार्क ग्युन हे  दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com