Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रमन ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने ट्वीटर के माध्यम से आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने बाजपेयी जी संबंधी दो ट्वीट अलग-अलग समय में किये। सबसे पहले ट्वीट में रमन सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी की कुछ पंक्तियों को याद करते हुए लिखा ' अन्धकार के बाद सूर्य का उदित होकर जग को प्रकाश मान करना, पतझड़ के बाद वृक्षों पर नई कोपलों का फूटना यह प्रकृति का नियम है' . इसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया, रमन सिंह ने यह धन्यवाद आज प्रधानमंत्री द्वारा अटल बिहारी जी का सौ रूपये का सिक्का जारी करने के लिए था।  


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा