Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

डॉ.खेरा के स्वास्थ्य में सुधार, सीएम ने पूछा हालचाल

 [TODAY छत्तीसगढ़] / वनवासियों के बीच रहकर उनके शैक्षणिक विकास, स्वास्थ्य और विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की ढाई दशक से कोशिश में जुटे डॉक्टर प्रभुदत्त खेरा कल से बीमार है। अपोलो में उनका इलाज जारी यही, हालांकि चिकित्सकों के मुताबिक़ उनके सेहत में सुधार है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपोलो प्रबंधन से डॉक्टर खेरा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बिलासपुर कलेक्टर को भी खेरा के स्वास्थ्य पर नज़र बनाये रखने  दिए हैं। आज बिलासपुर कलेक्टर ने अपोलो पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इधर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत कई सियासी लोग और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने डॉक्टर खेरा को अपोलो जाकर देखा। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
उल्लेखनीय है की शुक्रवार की सुबह अचानक डॉक्टर खेरा की तबियत खराब हो गई थी। उन्हें लोरमी में प्राथमिक उपचार के बाद रात को अपोलो में भर्ती कराया गया।    
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा