Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

किसानों की कर्ज माफ़ी, पहली कैबिनेट में - भूपेश

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ में 15 साल का वनवास खत्म कर ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता में लौटी कांग्रेस के मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आखिरकार आज तमाम कयासों के बाद पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के नाम पर खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में बघेल कल शपथ लेंगे, आज उन्होंने अपने नाम का ऐलान होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए स्पस्ट कर दिया की किसान के कर्ज माफ़ी का वादा सबसे पहले पूरा किया जाएगा। उन्होंने पार्टी आलाकमान का हवाला देते हुए फिर से कहा की सरकार का गठन होते ही पहली कैबिनेट में किसानों की कर्ज माफ़ी का प्रस्ताव पास किया जाएगा।
इतना ही नहीं उन्होंने प्राथमिकताओं की फेहरिस्त में बिजली बिल आधा करने के वायदे पर भी गंभीरता से काम करने की बात कही। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री जिन्होंने पार्टी की बड़ी जीत को झीरम में शहीद हुए साथियों को समर्पित की उस मामले की नए सिरे से जांच कराये जाने का भरोसा भी दिलाया। भूपेश बघेल ने प्रत्यक्ष तौर पर सूबे के आवाम को भरोसा दिलाना चाहा की कांग्रेस सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी।   

यहां ये बताना लाजिमी होगा कि किसानों की कर्जमाफी को लेकर प्रशासनिक अमला पहले ही तैयारियां शुरू कर चुका है। विभाग के प्रशासनिक अफसर के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों सहकारिता विभाग ने शासकीय पत्र जारी कर सहकारी बैंकों से किसानों के कर्ज का पूरा आंकड़ा मंगा लिया है।
  प्रदेश कांग्रेस कार्यायल राजीव भवन में विधायक दल की बैठक के बाद इसका ऐलान कर दिया गया है.  कल     17 दिसंबर को भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण   समारोह होगा जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं है. विधायक दल के नेता भूपेश बघेल ने कांग्रेस विधायकों   के साथ राजभवन में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
 इधर सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व   प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ   भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे . बता दें कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल सोमवार शाम पांच बजे   रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होगा.

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा