आज 17 दिसंबर की तारीख कई घटनाओं को समेटे इतिहास में दर्ज है, कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं-
![]() |
1927 में भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को निर्धारित तिथि से 2 दिन पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गोण्डा जेल में फाँसी पर लटका कर मार दिया। |
1645 में मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन हुआ।
1715 में सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया।
1777 में फ्रांस ने अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1779 में मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर
पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
1807 में फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।
1903 में राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया था. 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी.
1907 में उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
1914 में पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
1914 में तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
1925 में तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 में आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली।
1927 में भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को निर्धारित तिथि से 2 दिन पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गोण्डा जेल में फाँसी पर लटका कर मार दिया।
1928 में लाला लाजपात राय की हत्या का बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने उन पर लाठी चार्ज करने वाले सांडर्स की हत्या कर दी.
1931 में भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।
1933 में भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
1938 में जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।
1940 में महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
1949 में बर्मा (अब म्यांमार) ने साम्यवादी चीन को मान्यता दी।
1971 में भारत-पाक युद्ध समाप्त।
1992 में ज़ायोनी शासन ने अपने सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की हत्या के बहाने फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के 415 सदस्यों को देश निकाला दे दिया।
1996 में नेशनल फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ।
1998 में अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
2000 में भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू, नेशनलिस्ट सर्व
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2002 में तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
2005 में भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
2008 में शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2008 में केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।