Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कर्ज अदा कर चुके किसानों की रकम लौटाएंगे - भूपेश

 [TODAY छत्तीसगढ़] / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की कर्ज माफ़ी के बाद आज एक और आदेश दिया है जिसका लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने एक नवम्बर से 30 नवंबर 2018 तक किसी भी माध्यम से बैंकों को कर्ज अदायगी की है।  कर्ज अदा कर चुके किसानों को सरकार रूपये लौटाएगी। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप प्रदेश के सभी सहकारी बैंक व ग्रामीण बैंक से लिए गए किसानों के अल्पकालीन कर्ज माफ होंगे।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
छत्तीसगढ़ में नेपथ्य में जा चुकी कांग्रेस में पहले स्वर्गीय नंदकुमार पटेल ने जान फूंकी फिर भूपेश बघेल ने उनके अधूरे काम को पूरा कर पार्टी में प्राणवायु का ऐसा संचार किया की 15 साल से सत्ता में काबिज भाजपा विकास की डफली बजाते-बजाते महज 15 सीट में सिमटकर रह गई। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों की कर्ज माफ़ी को बड़ा मुद्दा बनाया। सत्ता में आने पर कर्ज माफ़ी के वायदे को पूरा कर चुकी प्रदेश की बघेल सरकार ने आज एक और फरमान जारी किया है जिसका सीधा लाभ उन किसानों को मिलेगा जो 30 नवंबर तक कर्ज की रकम बैंक में जमा कर चुके थे।

सादगी के साथ जन सेवा - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को जन घोषणा पत्र के सभी बिंदुओं पर विभागवार क्रियान्वयन की कारवाई तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं । भूपेश बघेल ने कलेक्टरों से कहा कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राज्य शासन ने किसानों को धान पर 2500 रूपये प्रति क्विंटल की राशि देने और कृषि ऋण माफी का निर्णय लिया है । इस सम्बंध में जिला स्तर पर सभी जरूरी जानकारी भी युध्द स्तर पर तैयार रखें।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्री द्वय टी .एस. सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहे। इस दौरान भूपेश बघेल ने साफ़ कहा की हमें व्हीआईपी कल्चर की जरूरत नहीं है। कांग्रेस सरकार सादगी के साथ जन सेवा करेगी।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा