Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

टेंट व्यवसायी के मकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

[TODAY छत्तीसगढ़] / तोरवा क्षेत्र के महमंद स्थित शांति विहार कॉलोनी निवासी टेंट व्यवसायी के सूने मकान में चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन, उनके पास से मात्र 46 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर समेत एक लाख रुपये का माल ही बरामद किया गया है। जबकि व्यापारी के घर से एक लाख 50 हजार रुपये नकदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवर समेत पांच लाख का माल चोरी हुआ था।

तोरवा पुलिस के अनुसार गणेश सिंह परिहार पिता जीवन सिंह (44) किराए के मकान में रहता है। वह टेंट के साथ ही केटरिंग का व्यवसाय करता है। उनकी गैरमौजूदगी में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। वहीं इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। तोरवा पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच टीम भी चोरी के इस मामले की जांच में जुट गई। इस बीच अपराध पतासाजी में निकली क्राइम ब्रांच की टीम को पता चला कि चुचुहियापारा गणेश नगर निवासी नाबालिग समेत चार युवक मिलकर बेहिसाब रकम खर्च कर रहे हैं। टीम ने नरेश अनंत, चंद्रप्रकाश गेंदले, नवनीत कुमार गेंदले के साथ ही नाबालिग को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में नरेश अनंत (20) निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा,  चन्द्र प्रकाश गेंदले (22) निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा,  नवनीत कुमार गेंदले (19 गणेशनगर चुचुहियापारा और एक नाबालिग  शामिल है। सभी आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने तोरवा पुलिस को सौंप दिया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा