Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

‘सदैव अटल’ स्मारक राष्ट्र को समर्पित

[TODAY छत्तीसगढ़] / पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक ‘सदैव अटल’ मंगलवार को केंद्र सरकार ने उनकी जयंती पर राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। स्मारक राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर बनाया गया है। इसको विकसित करने वाली अटल स्मृति न्यास संस्था के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य गणमान्य हस्ती राजघाट के नजदीक स्थित 'सदैव अटल' स्मृति स्थल पर आयोजित प्रार्थना में हिस्सा लेने पहुंचें, देश की नामी-गिरामी हस्तियों के अलावा अलग-अलग सियासी दलों से जुड़े राजनेताओं ने भी अटल जो को श्रद्धासुमन अर्पित किया है।   


उल्लेखनीय है की आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर मौजूद खाली जमीन उनके स्मारक के लिए उपलब्ध कराई थी। इसका निर्माण सीपीडब्ल्यूडी ने 10.51 करोड़ रुपये की लागत से किया है। पूरी परियोजना को अटल स्मृति न्यास संस्था द्वारा पोषित किया गया है। अटलजी के विचार और दर्शन देश की जनता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। महान आत्मा को लोग सम्मान जाहिर कर सकें इसके लिए संस्था ने उनकी समाधि बनाने की पहल की थी।


 मेमोरियल 1.5 एकड़ जमीन पर बसा हुआ है, जहां 17 अगस्त को वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया गया था। स्मारक में पूर्व पीएम वाजपेयी के कवि, मानवतावादी और महान नेता की छवि को दिखाया गया है। यहां नौ नक्काशी की हुई दीवारें हैं जिनमें उनकी कविताएं अंकित हैं। राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर सदैव अटल के निर्माण के लिए एक भी पेड़ को नहीं काटा गया है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा