बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आतंकवाद एवं हिंसा का डटकर विरोध करने तथा देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर (एडीएम) श्री शिवकुमार बनर्जी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह हिंसा एवं उग्रवाद से दूर रहकर शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास व्यक्त करते हुए सभी प्रकार की आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियों का विरोध करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसएस दुबे, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



