बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / सकरी थाना क्षेत्र के पेण्डारी गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने धारदार हथियार और लाठी से हमला कर एक ही परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजा बघेल ने 6 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके परिवार के सदस्य घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी एकजुट होकर धारदार हथियार और लाठी लेकर हमला करने लगे।
यहाँ https://www.instagram.com/todaychhattisgarhnews/ क्लिक करें और TCG के इंस्टाग्राम पेज पर पहुंचें, ख़बरें जो आपसे सरोकार रखती हैं।
हमले में कई लोग घायल हुए, जबकि उषा बघेल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन कुमार बघेल, लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, सुमित्रा बघेल तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 191(2), 191(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




