हनुमान जयंती बवाल के बाद कोतवाली पुलिस का प्रहार, 6 बदमाश गिरफ्तार


बिलासपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  हनुमान जयंती रैली के दौरान हुए विवाद के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए छह आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती रैली के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद हुआ था। इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपी गिरफ्तार किये हैं जिनमें सुजीत पाण्डेय (26), अमन उर्फ डिंपल (22), आयुष खटीक (19), चंदन खटीक (19), अभिषेक उर्फ अभी खटीक (22) और रितीक खटीक (23) शामिल हैं। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 सहित 126, 135 एवं अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई के साथ ही कोतवाली क्षेत्र के अन्य निगरानी व गुंडा बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नशाखोरी के खिलाफ अभियान तेज, 6 फरार वारंटी और दो बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

लंबे समय से फरार चल रहे 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया
बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  शहर में अपराध और अव्यवस्था पर लगाम कसने के लिए तोरवा पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए अड्डेबाजों और फरार आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशाखोरी और अड्डेबाजी की चेकिंग के दौरान दो बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, वहीं छह फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दो बदमाशों को पकड़कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आपराधिक घटना को रोका जा सके। दुना भास्कर पिता लक्ष्मी नारायण उम्र 21 साल साकिन बुधवारी बाजार तोरवा और दीपक बजाज पिता राजेश बजाज उम्र 22 साल साकिन तोरवा बस्ती के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाही की गई है।  

 6 फरार वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे

अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बच रहे थे।  फरार गिरफ्तार वांरटी -

01  चेतन नाग पिता गोविंदा नाग उम्र 24 साल पता देवरीखुर्द तोरवा  

02  रोहित धु्रव पिता संतोष ध्रुव उम्र 22 साल साकिन देवरीखुर्द तोरवा

03  अभिषेक जाना उर्फ कलुवा पिता सुनील जाना उम्र 25 साल साकिन लालखदान तोरवा 

04 अमीत कुमार बघेल पिता स्व. ओझा दास बघेल उम्र 28 साल साकिन लालखदान तोरवा 

05 आलोक तांडी पिता जग्गनाथ टांडी उम्र 32 साल साकिन देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर 

06 चंद्रप्रकाश कोल उर्फ गुंडा पिता जोहन जाज कोल उम्र 32 साल साकिन देवरीखुर्द तोरवा 

अड्डेबाजी पर सख्ती, “मारपीट के इरादे” से घूम रहे थे बदमाश; शहर में जीरो टॉलरेंस का संदेश


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने अड्डेबाजों और आदतन बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के नेतृत्व में तोरवा थाना पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 3 अप्रैल की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पेंडलवार नर्सिंग होम के पास गली में स्कूटी सवार दो युवकों पर संदेह होने पर उन्हें रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से कमर में छुपाकर रखे गए दो धारदार, तलवारनुमा चाकू बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरत पड़ने पर मारपीट करने के लिए इन चाकुओं को अपने पास रखते थे। पुलिस ने मौके से 2 नग धारदार चाकू (तलवारनुमा) एक एक्टिवा स्कूटी (CG 10 AZ 7497) जप्त की है।तोरवा पुलिस ने इस मामले में हर्ष कुकरेजा (20 वर्ष) और राकेश ध्रुव (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।  दोनों आरोपी तोरवा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

--------------

आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770) वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । 

आप इस लिंक https://chat.whatsapp.com/LR2h81C1Qhg3vliVzuyI2G पर क्लिक करें और सीधे वाट्सअप ग्रुप में जुड़े।



साइबर अपराध पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘ख़ौफ़ - द डिजिटल वॉर’ का आज भव्य विमोचन


रायगढ़ / जशपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  / साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत शॉर्ट फिल्म ‘ख़ौफ़ - द डिजिटल वॉर’ का 4 अप्रैल को जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में भव्य विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कौशल्या देवी साय (धर्मपत्नी विष्णु देव साय) उपस्थित रहेंगी।

🎬 फिल्म के जरिए साइबर अपराधों पर वार

यह फिल्म तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के जरिए हो रहे अपराधों को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह अपराधी खुद को बैंक, पुलिस, आरबीआई या अन्य एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं।

🎭 एसएसपी खुद निभा रहे पीड़ित शिक्षक की भूमिका

फिल्म की खास बात यह है कि शशि मोहन सिंह इसमें एक स्कूल शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, जो साइबर ठगी का शिकार बनता है। यह किरदार आम लोगों को जागरूक करने का मुख्य माध्यम है। यह फिल्म डिजिटल युग के खतरों को उजागर करती है।  फिल्म में जिन विषयों को विस्तार से दिखाया गया है उनमें प्रमुख रूप से फर्जी कॉल और ईमेल के जरिए ठगी, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ऑनलाइन गेम्स के जरिए धोखाधड़ी, केवाईसी अपडेट और संदिग्ध लिंक का खतरा और स्क्रीन शेयरिंग ऐप और ओटीपी शेयर करने के जोखिम को बड़ी ही बारीकी से बताया गया है।  फिल्म का संदेश स्पष्ट है— “डिजिटल दुनिया में जागरूकता ही सुरक्षा है।” 

🎥 स्थानीय कलाकारों को मिला मंच

इस फिल्म में रायपुर, दुर्ग, कोरबा और जशपुर के कई स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है। प्रमुख कलाकारों में आरवी सिन्हा, दीपा महंत, राम प्रकाश पाण्डेय, ऋभु समर्थ सिंह, कुंदन सिंह, प्रवीण अग्रवाल, विजय सिंह राजपूत सहित अन्य शामिल हैं। फिल्म का निर्माण Take 3 Studios द्वारा किया गया है। छायांकन (DOP) अनुज कुमार ने किया है, जबकि पटकथा और संवाद लेखन में भी स्थानीय प्रतिभाओं की भागीदारी रही है।

👮 जागरूकता के साथ भरोसे का संदेश

फिल्म में छत्तीसगढ़ पुलिस और साइबर सेल की कार्यप्रणाली को भी दर्शाया गया है, ताकि आम लोगों को यह भरोसा मिल सके कि किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर वे पुलिस की मदद ले सकते हैं।

शशि मोहन सिंह ने कहा—

“डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यह फिल्म लोगों को सतर्क करने और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।” 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com