बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने अड्डेबाजों और आदतन बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के नेतृत्व में तोरवा थाना पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 3 अप्रैल की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पेंडलवार नर्सिंग होम के पास गली में स्कूटी सवार दो युवकों पर संदेह होने पर उन्हें रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से कमर में छुपाकर रखे गए दो धारदार, तलवारनुमा चाकू बरामद किए गए।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरत पड़ने पर मारपीट करने के लिए इन चाकुओं को अपने पास रखते थे। पुलिस ने मौके से 2 नग धारदार चाकू (तलवारनुमा) एक एक्टिवा स्कूटी (CG 10 AZ 7497) जप्त की है।तोरवा पुलिस ने इस मामले में हर्ष कुकरेजा (20 वर्ष) और राकेश ध्रुव (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी तोरवा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
--------------
आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770) वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं ।
आप इस लिंक https://chat.whatsapp.com/LR2h81C1Qhg3vliVzuyI2G पर क्लिक करें और सीधे वाट्सअप ग्रुप में जुड़े।
