बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / तोरवा थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान कुल 8 गैर-जमानती और 2 जमानती वारंट तामील किए गए।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जमानत मिलने के बाद कई आरोपी लगातार पेशी में अनुपस्थित चल रहे थे और फरार थे। इसके चलते न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गैर-जमानती और जमानती वारंट जारी किए गए थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 16 मई 2026 को थाना तोरवा पुलिस ने विशेष छापेमार अभियान चलाकर फरार वारंटियों की तलाश की। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों में -
अमर ध्रुव – देवरीडीह, तोरवा
रोहित ध्रुव – देवरीखुर्द, तोरवा
देवेन्द्र सिंह ठाकुर – देवरीखुर्द, तोरवा
छोटू उर्फ रितेश रजक – तोरवा बस्ती
अल्हा रजक – तोरवा
प्रकाश दास – अटल आवास देवरीखुर्द
अमर रजक – तोरवा
विशाल ध्रुव – तोरवा बस्ती
संजय केवंट – दोमुहानी, तोरवा
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना तोरवा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अड्डाबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।



