स्कूल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्कूल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

भीषण गर्मी: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद


रायपुर/बिलासपुर । TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने आमजन, खासकर बच्चों को राहत देने के लिए दो अहम फैसले लिए हैं। एक ओर स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां समय से पहले लागू कर दी गई हैं, वहीं दूसरी ओर बिलासपुर में दोपहर के समय ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

20 अप्रैल से लागू होंगी गर्मी की छुट्टियां 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। पहले जहां अवकाश 1 मई से 15 जून तक निर्धारित था, वहीं अब इसे 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक लागू किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय शासकीय स्कूल, अनुदान प्राप्त स्कूल, गैर अनुदान प्राप्त स्कूल निजी (अशासकीय) स्कूल सभी पर समान रूप से लागू होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सर्वोपरि है और इसी कारण यह निर्णय लिया गया है। 


ठिठुरन बढ़ते ही कई स्कूलों ने बदला समय, केंद्रीय विद्यालय अब सुबह 7.50 बजे खुलेगा

 


कोरबा।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले में पिछले कई दिनों से चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के कई विद्यालयों ने कक्षाओं के समय में बदलाव किया है।

केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन ने नई समय-सारिणी लागू करते हुए कक्षाएं अब सुबह 7.50 बजे से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इससे पहले डीएवी स्कूल अपना समय बदल चुका है। इसके बावजूद अभी भी आधा दर्जन से अधिक स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को सुबह की ठिठुरन में स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

एक्यूवेदर के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि दिनभर धूप खिलने से कुछ राहत रहती है और लोग धूप तापते नजर आ रहे हैं, वहीं रात होते ही अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है।

पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन बीते कुछ दिनों में ठंड अचानक तेज हो गई है। सुबह और शाम चलने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अभिभावक उम्मीद कर रहे हैं कि शेष स्कूल भी समय में बदलाव कर विद्यार्थियों को राहत देंगे।

लापरवाह नहीं, जिम्मेदार बनिये ! बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे

  


TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / यह तस्वीर सिर्फ़ बच्चों की बेबसी नहीं, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी का आईना है।आज भी हमारे समाज में अनेक स्थानों पर बच्चे असुरक्षित तरीकों से हर दिन स्कूल आते-जाते हैं। यह तस्वीर हमें झकझोरती है कि किस तरह मासूम बच्चे एक ऑटो में ठूस-ठूसकर बैठाये गए है, आलम ये है कि कुछ बच्चे बगल में तो कुछ पीछे लटककर स्कूल फिर इसी तरह घर पहुँचते हैं। यह न केवल नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि बच्चों के जीवन से भी हर दिन खिलवाड़ हो रहा है। ये तस्वीर ग्राम गनियारी (कोटा) से नेवरा के बीच ली गई है। इस तरह के दृश्य शहर से लेकर गाँव तक आम है, अफ़सोस कोई बोलने वाला नहीं है। 

     एक छोटी सी चूक या अचानक लगाई गई ब्रेक बच्चों की ज़िंदगी पर भारी पड़ सकती है। हर साल हजारों मासूम सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं, जिनमें कई हादसे इसी तरह की लापरवाही से होते हैं। बच्चे हमारा भविष्य हैं। उनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com