नगरीय निकाय चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नगरीय निकाय चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जगदलपुर नगर निगम में फिर से कांग्रेस का कब्जा

TODAY छत्तीसगढ़  / जगदलपुर नगर निगम में फिर से कांग्रेस सत्तासीन, 48 वार्ड में से 28 वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा। वहीं मात्र 19 वार्ड में भाजपा के पार्षद जीत पाए और एकमात्र निर्दलीय प्रत्याशी गंगानगर वार्ड से विजयी हुआ है। सुबह से ही मतदान गणना केंद्र पर पार्षद एवं उनके समर्थकों की भीड़ लगी थी। जैसे-जैसे परिणामों की घोषणा आरंभ हुई, जीतने वाले पार्षदों के समर्थक रंग गुलाल खेलकर खुशियां मनाने लगे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए रैली निकाले, सारा माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
नगर निगम चुनाव में मतों की गणना स्थानीय धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक केंद्र में सुबह 9 बजे से शुरू हुई। सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके पश्चात वार्ड के मतदान केंद्र के क्रम में मतों की गणना प्रारंभ हुई। सबसे रोमांचक मुकाबला रमैया वार्ड में देखने को मिला जहां पर जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेंद्र पांडे मात्र 6 मतों से, निर्दलीय प्रत्याशी नवीन बोथरा को पराजित किया। यहां तीसरे क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी ही रहे और कांग्रेस के प्रत्याशी कमल चौथे स्थान पर। सबसे अधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी गांधी नगर वार्ड के विक्रम डांगी रहे, जो 708  मतों के अंतर से उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के रवि कश्यप को पराजित किया। वहीं काफी प्रतिष्ठित वार्ड डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से 700 मतों के अंतर से फि र से संजय पांडे चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी समीर सेन को पराजित किया। कांग्रेस की तरफ से महापौर पद के प्रबल दावेदार कविता साहू, सफीरा साहू और सुषमा कश्यप चुनाव जीत गए हैं। अब देखना है कि कांग्रेस किसे महापौर चुनती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की महापौर पद के प्रबल दावेदार दीप्ति पांडे सुभाष वार्ड से विजय हुई हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या कम होने के चलते उनके महापौर बनने की संभावना समाप्त हो गई है। 
जीतने वाले पार्षदों में ये शामिल हैं - 
प्रवीर वार्ड से भाजपा के महेन्द्र पटेल, विजयचंद्र भंजदेव वार्ड से भारती श्रीवास्तव, शिव मंदिर वार्ड से निर्मल पाणिग्राही, भैरमदेव वार्ड से त्रिवेड़ी रंधारी, वीरसावरकर वार्ड से रीना घोष, भगत सिंह वार्ड से दयावती देवांगन, सिविल लाइन वार्ड से संध्या मरकाम, लालबहादुर शास्त्री वार्ड से यशवंत धु्रव, सुभाषचंद्र बोस वार्ड से दिप्ती पांडे, सदर वार्ड से इमरान खान, प्रताप देव वार्ड से पहले ही निर्विरोध रूप से यशवर्धन राव जीत चुके हैं। रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड से निता नाग, बालाजी वार्ड राव ललिता राव, महारानी वार्ड से मानिक राम नाग, मोतीलाल नेहरू वार्ड से आलोक अवस्थी, इंद्रागांधी वार्ड से कनीज फातिमा, रमैय्या वार्ड से यागेन्द्र पांडे, दलपत सागर वार्ड से नरसिंह राव, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से सविता गुप्ता, दन्तेश्वरी वार्ड से राजपाल कसेर, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से कमलेश पाठक, माहात्मा गांधी वार्ड से विक्रम सिंह डांगी, गंगानगर वार्ड से राजेश राय, रवाहरलाल नेहरू वार्ड से धनसिंह नायक, शांतिनगर वार्ड से उदयनाथ जेम्स, मदर टेरेसा वार्ड से परेस कुमार ताटी, संतोषी वार्ड से लता निषाद, गुरूघासी दास वार्ड से विजय कुमार, अंबेडकर वार्ड से दीपा नाग, विवेकानंद वार्ड से पंचराज सिंह, अनुकुलदेव वार्ड से सुशीला बघेल, सुन्दरलाल शर्मा वार्ड से ममता पोटाई, राजीव गांधी वार्ड से कविता साहू, संजय गांधी वार्ड से कोमल सेना, छत्रपति शिवाजी वार्ड से सुषमा कश्यप, गुरूगोविंद सिंह वार्ड बलराम यादव, लोकमान्य तिलक वार्ड से भुवनेश्वर धु्रव, अटल बिहारी वार्ड से बलदेव कश्यप, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से संजय कश्यप, अब्दूल कलाम वार्ड से सुखराम नाग, चंद्रशेखर आजाद वार्ड से नीलम यादव, महेन्द्र कर्मा वार्ड से दिगम्बर राव, बलीराम कश्यप वार्ड से सफीरा साहू, मदनमोहन मालवीय वार्ड से सूर्या पानी, शहीद गुण्डाधुर वार्ड से मोतीराम बघेल, सरदार बल्लवभाई पटेल वार्ड से सुनिता बघेल, महाराणा प्रताप वार्ड से नेहा धु्रव और कुशाभाउ ठाकरे वार्ड से सुनिता सिंह विजयी हुये हैं। 
पराजित होने वाले प्रत्याशी - 
पराजित होने वालों में नवीन बोथरा जिन्होंने रमैय्या वार्ड से मात्र 6 मतों से भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे से हारे। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमल झज्ज जो अपने वार्ड में चौथे स्थान पर रही। भाजपा के रामाश्रय सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा। कांगे्रस की महापौर पद के दावेदारों में से एक सरला तिवारी भी चुनाव हार गई है। अतूल कौशल कुशाभाउ ठाकरे वार्ड में सुनिता सिंह से हार गये हैं। निर्मल सिंह राजपुत को भी पराजय का सामना करना पड़ा। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप भी पराजित हुईं हैं। निर्दलीय प्रत्याशी नलीनी पाणिग्राही भी पराजित होने वालों में शामिल हैं। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने फिर एक बार किया कमाल - 
वर्ष 2014 में जब राज्य में भाजपा की सरकार थी, ऐसे समय में भी जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस की जीत गहन चर्चा का विषय रही। तब शहर केे वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा पहली बार अपने राजनीतिक कौशल और सांगठनिक क्षमता के चलते सुर्खियों में आ गये। तब से लेकर आज तक का ये राजनीतिक सफर उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों भरा रहा। 2014 के नगरीय निकाय चुनाव के बाद विधान सभा चुनाव, उसके बाद लोक सभा के चुनाव, उसके बाद चित्रकोट विधानसभा का उपचुनाव। हर चुनाव में राजीव शर्मा ने उपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। दिन रात की मेहनत कार्यकर्ताओं से संपर्क की निरन्तरता, आम जनों के लिए सहज उपलब्धता के चलते जमीनी स्तर पर बढ़ी मजबूती का फायदा राजीव शर्मा के साथ - साथ पूरी पार्टी को मिला। उसी का परिणाम आज फिर एक बार नजर आया जब पार्षदों के 51-17 के आंकड़ों तक सिमटने वाली कांग्रेस को आज स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई पड़ा। कांग्रेस ने आज नगर निगम के चुनाव में जो अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसका बड़ा श्रेय फि र एक बार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा को जाता स्पष्ट दृष्टि गोचर हो रहा है। 
बस्तर में लगातार कांग्रेस को मिल रही जीत को भाग्य का नाम देने वालों को आज यह जरूर लगा होगा कि यह सिर्फ भाग्य का मामला नहीं ह,ै बल्कि बड़ी खामोशी और चतुराई से राजनीतिक शतरंज की चाले चलने वाले इन कांग्रेसी नेताओं का वह रण कौशल था, जिसके आगे भाजपा के बड़े बड़े धुरंधरों को भी दिन में तारे नजर आने  लगे हैं। भाजपा के शासन काल में श्री शर्मा को घेरने की तमाम कोशिशे की गई। उन पर कई झूठे मामले दर्ज करवाये गये। लेकिन उनकी आक्रामकता किसी के रोके नहीं रूकी। फिर एक बार राजनीतिक कौशल और अथक परिश्रम ने उन्हें एक अजेय योद्धा के रूप में बस्तर के राजनीतिक पटल पर प्रदर्शित किया है।
म्युनिसिपल चुनाव में बीजापुर नपा में कांग्रेस ने एक तरफा जीत हासिल  की है। यहां 15 वार्डों के चुनाव परिणाम में 12 वार्डों में कांग्रेस ने कब्जा कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। वहीं भाजपा को 3 वार्डों में ही जीत से सन्तोष करना पड़ा है।
पालिका चुनाव में वार्ड 4 से भाजपा के सुखलाल पुजारी को हार का सामना करना पड़ा है। सुखलाल पुजारी पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष थीं। वार्ड 15 से वर्तमान उपाध्यक्ष घासी राम नाग चुनाव जितने में सफल रहे। पार्षद कलाम खान, प्रवीण डोंगर, पुरषोत्तम सल्लूर, कविता यादव चुनाव जितने में सफ ल रहे। वर्तमान पार्षद महेश बेलसरिया, ओमकार तारम, माहेश्वरी दुर्गम को हार का सामना करना पड़ा है। वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडेय को एक वोट से जीत मिली। नगर पालिका के इस चुनाव में कांग्रेस पहली बार बहुमत हासिल कर नगर सरकार में कब्जा करने में सफल रही। बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को पालिका चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
वार्ड वार चुनाव परिणाम इस प्रकार है 
वार्ड क्रमांक-1 नंदकिशोर राना भाजपा 278 मत, विनोद बड़दी कांग्रेस 271, वार्ड क्रमांक-2 लक्षण कडती कांग्रेस 259, ओमकार तारम भाजपा 124, वार्ड-3  लक्ष्मी मेडिया भाजपा 153, रामबती कांग्रेस 314, वार्ड-4 बेहनूर रावतिया कांग्रेस 161, सुखलाल पुजारी भाजपा 45, वार्ड -5 शाहिल तिग्गा कांग्रेस 128, राधा लकड़ा  भाजपा 40, वार्ड-6  सोनमती ताती कांग्रेस 305, सुगंती चालकी भाजपा 198, वार्ड-7 मुन्नालाल जुमड़े  भाजपा 261,  पुरषोत्तम सल्लूर 435,  वार्ड-8 जितेंद्र हेमला कांग्रेस 338, रमेश मांझी भाजपा 135, वार्ड-9 कविता यादव कांग्रेस, 248, राधा कटला भाजपा 186, वार्ड -10 कलाम खान कांग्रेस 217, इकबाल खान भाजपा 73, सुनील साहू  निर्दलीय 63, वार्ड -11 प्रकाश कावरे कांग्रेस 116, संजय रिवानी भाजपा  174, वार्ड-12 ललिता झाडी कांग्रेस 275, माहेश्वरी दुर्गम  भाजपा 270 वार्ड -13 मुकेश राठी भाजपा, 213, प्रवीण डोंगरे  कांग्रेस  243,  संतु दास मानिकपुरी  निर्दलीय,  36, वार्ड-14 दीपिका पांडे कांग्रेस 286, सत्यवती परतागिरी भाजपा 285, वार्ड-15 घासी राम नाग  भाजपा 365, महेश बेलसरिया कांग्रेस 175।
परिणाम घोषित होते ही कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मानते हुए जमकर आतिशबाजी कर रंग गुलाल खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक विक्रम मंडावी के साथ नव निर्वाचित पार्षदों ने विजयी जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

'टाउन हाल' पर कांग्रेस की सरकार, भाजपा की कुर्सी गई

TODAY छत्तीसगढ़  / नगरीय निकाय चुनाव में राज्य भर से सामने आये नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से चिंतन की क्लास लगाने के संकेत दे दिए हैं वहीँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चेहरों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी पर जनता ने एक बार फिर भरोसे की मुहर लगा दी है। बिलासपुर नगर निगम के सत्तर वार्ड के परिणाम सामने आ गए हैं जिसमें कॉंग्रेस के सर पर 35 वार्डो की जीत का सेहरा बधने के साथ-साथ निगम की सत्ता पर काबिज होने का अवसर मिला है। स्थानीय चुनाव में भाजपा को 30 वार्डो मे जीत हासिल हुई है जबकि 5 वार्डो मे निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए है। एक नज़र उन उम्मीदवारों पर जिन पर बिलासपुर नगर निगम के वार्डों की जनता ने भरोसा जताया है।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 

 01 - बजरंग नगर -   कांग्रेस के अनित भारते 973 वोट से विजयी 
02 - अब्दुल कलाम नगर -  भाजपा दिलीप कोरी 1226 वोट से विजयी 
03 - सांई नगर - कांग्रेस सुरेश टंडन 1888 वोटों से विजयी 
04 - गोकुल नगर - भाजपा कुसुम कोसले 920 वोटों से विजयी
05 - डा खूबचंद बघेल नगर - कांग्रेस, गायत्री लक्ष्मी साहू विजयी
06 - यदुनंदन नगद नगर - भाजपा, सीमा संजय सिंह 185 वोट से विजयी  
07 - कालिका नगर -  भाजपा अनिता वर्मा मात्र 4 वोट से विजयी  
08 - चित्रकांत नगर-  भाजपा श्याम लाल बंजारे 98 वोटों से विजयी 
09 - यातायात नगर  - भाजपा के दुर्गेश कौशिक 576 वोट से विजयी  
10 - गुरू गोविंद सिंह नगर - कांग्रेस पुष्पेद्र साहू विजयी
11 - संत कबीर नगर -  कांग्रेस रवि साहू आगे
12 - बूढादेव नगर -  कांग्रेस रवि मरकाम 227 वोट से विजयी 
13 - पं दीनदयाल नगर - कांग्रेस श्याम पटेल विजयी
14 - मिनीमाता नगर - कांग्रेस रामकुंवर विजयी
15  - विकास नगर - भाजपा - सुनीता माणिकपुरी 565 वोटों से विजयी
16  - विष्णु नगर - भाजपा - निधि कमल जैन 615 वोटों से विजयी 
17 - नेहरू नगर - कांग्रेस नम्रता भास्कर यादव 819 वोटों से  विजयी 
18 - तिलक नगर -  भाजपा राजेश सिंह 1669 वोट से विजयी 
19 - कस्तूरबा नगर - कांग्रेस के भरत कुमार कश्यप 753 वोट से  विजयी , रमेश जायसवाल हारे
20 - भक्त कंवरराम नगर - भाजपा विजय यादव विजयी  
21 - गुरू घासीदास नगर - श्रीमती सीमा धृतेश 147 वोट से विजयी
22 - राजेंद्र नगर  - कांग्रेस - संगीता राजकुमार तिवारी 373 वोट से विजयी
23 - मदर टेरिसा नगर - कांग्रेस के सीताराम जायसवाल 1196 वोट से विजयी 
24 - गायत्री नगर - कांग्रेस के रामशरण यादव 722 वोट से विजयी
25 - क्रांति कुमार भारतीय नगर - कांग्रेस के रामा बघेल 1452 वोट से विजयी  
26 - महारानी लक्ष्मी बाई नगर - कांग्रेस शेख नजरूददीन विजयी
27 - विनोबा नगर - कांग्रेस रविंद्र सिंह विजयी
28 - प्रियदर्शिनी नगर - भाजपा लक्ष्मी साहू विजयी 
29 - संजय गांधी नगर - कांग्रेस शेख गफफार विजयी  
30 - पंडित मुन्नू लाल शुक्ला नगर - भाजपा के विनोद सोनी 290 वोट से विजयी
31 -  लाला लाजपतराय नगर - निर्दलीय शहजादी कुरैशी 228 वोट से विजयी
32 - शहीद विनोद चौबे नगर - कांग्रेस की स्वर्णा शुक्ला आगे 
33 - गांधीनगर - से - भाजपा  के रंगा नादम की जीत, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर हारे  
34 - संत रविदास नगर -  भाजपा के दुर्गा सोनी 20 वोट से विजयी, कांग्रेस के शैलेंद जायसवाल हारेे
35 - नागोराव शेष नगर - कांग्रेस की प्रियंका उत्तम यादव 472 वोटों से विजयी
36 - बसंत भाई पटेल नगर - भाजपा के बंधु मौर्य 622 वोट से विजयी 
37 - इंदिरा नगर - भाजपा प्रत्याशी की जीत
38 - तात्याटोपे नगर - कांग्रेस की सुनीता नामदेव 702 वोट से विजयी 
39 - शहीद भगत सिंह नगर - भाजपा के उदय मजूमदार विजयी , कांग्रेस के देवाशीष घोष लटटू हारे
40 - महाराणा प्रताप नगर -  उमेश चंद्रकुमार 1604 वोट से विजयी
41 - विवेकानंद नगर - भाजपा के मोती लाल गंगवानी 117 वोटों से विजयी
42 - शहीद असफाक उल्लाह नगर - निर्दलीय लक्ष्मी यादव आगे 
43 - बंशीलाल नगर -  कांग्रेस के परदेशी राज 1346 वोटों से विजयी 
44 - शंकर नगर - भाजपा के रेणुका नागपुरे 798 वोट से विजयी
45 - शहीद हेमू नगर - भाजपा अशोक विधानी 2373 वोट से विजयी
46 - गणेश नगर - इब्राहिम खान अब्दूल विजयी 
47 - पंडित रामगोपाल नगर -
48 - बिसाहू दास मंहत नगर - कांग्रेस की नंदनी साखन दर्वे 417 वोट से विजयी  
49 - बीआर यादव नगर - भाजपा अहिल्या वर्मा 530 मतों से जीती।  50 -  बैरिस्टर छेदीलाल नगर - कांग्रेस के अमित कुमार सिंह  विजयी 
51 -  राजकिशोर नगर - निर्दलीय संध्या तिवारी 315 वोटों से विजयी 
52 - रविन्द्र नाथ टेगौर नगर - कांग्रेस के विजय केशरवानी 2546 वोटों से विजयी 
53 - कमला नेहरू नगर - कांग्रेस के बजरंग बंजारे विजयी 
54 -  भक्त कर्मामाता नगर - कांग्रेस के राम प्रकाश साहू    विजयी 
55 - माता परेश्वरी नगर - कांग्रेस के विष्णु यादव 1032 वोट से विजयी 
56 - विजय नगर - भाजपा की रूपाली गुप्ता 204 वोटों से विजयी 
57 - अशोक नगर - भाजपा के ओम प्रकाश पांडेय विजयी  कांग्रेस के बसंत शर्मा हारे
58 - रानी दुर्गावती नगर - 
59 - शहीद मंगल पांडेय नगर - कांग्रेस महेंद्र नेताम विजयी
60 - कपिल नगर - भाजपा के विजय ताम्रकार 304 वोट से विजयी  
61 - देवीनंदन दीक्षित नगर - भाजपा की सीमा राजेश डूसूजा विजयी 
62 - शास्त्री नगर - कांग्रेस राजेश शुक्ला 1072 वोट से विजयी   
63 - अरविंद नगर - कांग्रेस की माधुरी पूर्णानंद चंद्रा विजयी  
64 - महामाया नगर -  भाजपा अंजनी संतोष दुबे विजयी
65 - संत रामदेव नगर - भाजपा के श्याम साहू 800 वोटों से विजयी
66 - शिव दुलारे मिश्रा नगर - भाजपा पुष्पा तिवारी 228 वोटों से विजयी
67 - विद्यासागर नगर - कांग्रेस मनीष गड़ेवाल विजयी
68 - रामकृष्ण परहंस नगर - निर्दलीय योगिता आनंद श्रीवास विजयी 
69 - वायरलेंस नगर - कांग्रेस के सांई भास्कर विजयी
70 - त्रिपुरी सुंदरी नगर -  कांग्रेस के अजय यादव विजयी
 ( कांग्रेस के बागी संध्या तिवारी, शाहजादी कुरैशी और योगिता आनंद श्रीवास )

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस निर्णायक की ओर - त्रिवेदी

TODAY छत्तीसगढ़  / नगरीय निकाय चुनाव में जीत का दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस ने भाजपा के ऊपर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्रीगण, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कांग्रेस के सभी विधायक और विधानसभा प्रत्याशी सहित सभी वरिष्ठ नेता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी मंत्रियों के द्वारा कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चलाए जा रहे चुनाव अभियान को जनता के बीच भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और मंत्री कवासी लखमा लगातार जगदलपुर नगर निगम कोंडागांव नगर पालिका सहित बस्तर के नगरीय निकाय चुनाव में सघन प्रचार प्रसार और संपर्क कर रहे हैं। सभी मंत्रीगण, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा सौपे गये अपने प्रभार के जिलों में लगातार प्रचार कर रहे है। 
सभी लोकसभा सदस्य, विधायक, लोकसभा प्रत्याशी, विधानसभा प्रत्याशी, सभी मोर्चा संगठन के लोग प्रचार कर रहे है।  श्री त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुख्यमंत्री मितान योजना, पौनी पसारी बाजार योजना सहित टैंकर मुक्त शहर शहरी नागरिकों के लिए घर पहुंच सेवा, भू-अधिकार, साफ-सफाई स्वच्छता पर जोर का वादा करके कांग्रेस ने शहरी मतदाताओं का दिल जीत लिया है। 
गुमाश्ता लाइसेंस के हर साल रिन्यूअल से छूट देकर व्यापारी वर्ग देशव्यापी मंदी से छत्तीसगढ़ को बचाए रखकर कांग्रेस में शहर के व्यापार व्यवसाय छोटे उद्योग धंधे करने वाले लोगों का व्यापक समर्थन प्राप्त किया है। शहरों में रहने वाले किसान मजदूर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार के द्वारा किसानों की कर्ज माफी धान का दाम ढाई हजार रुपये जैसी उपलब्धियों के कारण कांग्रेस के पक्ष में हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता छत्तीसगढ़ की स्वाभिमान और छत्तीसगढ़ की पहचान के लिए जिस तरीके से काम किया है उसके कारण भी शहरी मतदाताओं का पूरा समर्थन कांग्रेस के साथ है।
श्री त्रिवेदी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिस प्रकार से नगरीय निकायों के वित्तीय अधिकार छीने गए थे और शक्ति विहीन नगरीय निकायों को बनाया गया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नगरीय निकायों के अधिकार वापस दिए गए हैं और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों को ताकतवर बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि विकास की गति बनाए रखने के लिए प्रदेश की शहरी जनता वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों को ही चुने घी और रिकॉर्ड संख्या में कांग्रेस के उम्मीदवार पार्षद पद के लिए जीतकर आएंगे। 

नागरिकों को घर पहुंच सेवा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू करेंगे, कांग्रेस का शहरी जन घोषणा पत्र जारी

TODAY छत्तीसगढ़  / नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार  को शहरी जन घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में नागरिकों को घर पहुंच सेवा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू करने का वादा किया गया है। घोषणा पत्र में राजीव गांधी और जवाहरलाल नेहरू के नाम से भी कई योजना शुरू करने का जिक्र किया गया है। शहरों को टैंकर मुक्त करने और आवासहीनों को आवास और कब्जाधारियों को भू अधिकार पट्टा देने का निर्णय भी लिया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में शहरी जन घोषणा पत्र जारी किया गया है। घोषणा पत्र समिति के संयोजक और सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इसके प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मितान योजना के जरिए सौ से अधिक शासकीय सेवाओं को घर पहुंच कर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री मितान के रूप में चिन्हांकित 8 से 10 हजार युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
शहरी इलाकों में जवाहर जिम, प्रत्येक निकाय के चिन्हित वार्डों में राजीव गांधी ज्ञानोदय केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। जिसमें ऑनलाईन रीडिंग जोन और पठन-पाठन के लिए वाचनालय की सुविधा होगी। शहर स्तर पर स्थानीय प्रतिभाओं और विभूतियों को सम्मान देने के लिए माहत्मा गांधी शहरी सम्मान पुरस्कार शुरू किए जाएंगे। जिसमें नगर भूषण वार्ड, नगर शिक्षक अवार्ड, नगर हितैसी अवार्ड, नगर खिलाड़ी अवार्ड दिए जाएंगे।
शहर के प्रमुख तालाबों में धार्मिक कार्यक्रमों के लिए विसर्जन कुंड का निर्माण किया जाएगा। घाटों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं को प्रोत्साहित करने के लिए सभी 168 नगरीय निकायों में पौनी-पसारी योजना प्रारंभ की जाएगी। इस योजना के जरिए 255 पौनी-पसारी बाजारों का विकास किया जाएगा। इस योजना में विकसित बाजारों में चबूतरा प्रति दिवस 10 रूपए की दर से व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
कृषि बाहुल्य शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण सुराजी योजना की तर्ज पर नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। सभी शहर आगामी गर्मी तक टैंकर मुक्त किए जाएंगे। घर बैठे वेबसाईड से आवेदन द्वारा ऑनलाईन नल कनेक्शन की सुविधा दी जाएगी। छह महीने में सभी शहरों में ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा दी जाएगी। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
भूमिहीन व्यक्तियों को भूमिधारण का अधिकार प्रदान करने के लिए अधिनियम लाया जाएगा। घर-घर कचरा कनेक्शन के लिए मिशन क्लीन योजना का सृदढ़ीकरण किया जाएगा। बड़े शहरों में अत्याधुनिक मशीनों से स्वीपिंग की जाएगी। 

संकल्प पत्र : सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस

TODAY छत्तीसगढ़  / भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने संकल्प पत्र के नाम से जारी घोषणा पत्र में निकाय क्षेत्र की सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर ज्यादा फोकस किया है।पार्टी की ओर से जारी 40 पेज के घोषणा पत्र में 36 बिंदुओं पर केन्द्रित हैं।
भाजपा का संकल्प पत्र इस प्रकार है -
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
-कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निगम के माध्यम से होगी।
- नगरीय निकाय के माध्यम से पीएससी की नि:शल्क कोचिंग।
- महिला सुरक्षा के लिए जगह-जगह कैमरे।
- मजनू एस्कॉट में आम लोगों को जोड़ा जाएगा।
- निगम के स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा।
- सेहत मंदी के लिए गार्डन, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन।
- अवैध कालोनियां नियमित की जाएगी।
बता दें छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 21 दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे 24 दिसंबर को आएंगे। राज्य में 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका,103 नगर पंचायत और 151 नगरीय निकायों में चुनाव होगा। प्रदेश में कुल 5406 मतदान केंद्र पर 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेेंगे। इन मतदान केंद्रों पर 21 हजार मतदान कर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में कुल 2840 वार्डों में मतदाता पार्षद चुनेंगे।

नगरीय निकाय चुनाव के चलते छमाही परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव

TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए 9 वीं और 12 वीं की छमाही परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। 20 व 21 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा 23 से 3 जनवरी 2020 तक अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
 इसकी संशोधित समय सारणी जारी कर दी गई है। जो इस प्रकार है- 9 वीं संस्कृत (तृतीय भाषा)20 दिसंबर की जगह 2 जनवरी को होगी। 9 वीं सामान्य हिन्दी (द्वितीय भाषा) 21 दिसंबर की जगह 3 जनवरी को आयोजित की जाएगी। 10 वीं संस्कृत (तृतीय भाषा) 21 दिसंबर की जगह 3 जनवरी, 11 वीं संस्कृत, वाणिज्य, गणित 20 दिसंबर की जगह 23 दिसंबर, 12 वीं राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र 20 दिसंबर की जगह 23 दिसंबर तथा 12 वीं संस्कृत, वाणिज्य व गणित विषय की परीक्षा 21 दिसंबर की जगह 30 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों के नाम बदले, कहीं ख़ुशी - कहीं गम

 
TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए बिलासपुर नगर निगम के पांच प्रत्याशियों के नाम अंतिम समय में बदल दिए हैं। बदले गए प्रत्याशियों में वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर से रेखा कांशी रात्रे की जगह अब सीमा धृतेश प्रत्याशी होंगी, इसी तरह वार्ड क्रमांक 22 अंबेडकर नगर से  हजरा खान की जगह संगीता तिवारी को मैदान में उतारा गया है, वार्ड क्रमाक 30 पं. मुन्नू लाल शुक्ल से दीपांशु श्रीवास्तव वर्तमान पार्षद हैं, दीपांशु की टिकट तय होने के बाद आज अंतिम समय में हुए बदलाव की सियासी हवा उनके नाम को भी उड़ा ले गई।  दीपांशु श्रीवास्तव की जगह अब पुष्पा दुबे चुनाव लड़ेंगी, वार्ड क्रमांक 34 संत रविदास वार्ड से संतोष गर्ग की जगह शैलेंद्र जायसवाल को मैदान में उतारा गया है, वार्ड क्रमांक 36 बसंत भाई पटेल वार्ड से संदीप बाजपेयी की जगह लल्लू कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। 
गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से कांग्रेस के एक बड़े धड़े में काफी असंतोष था। कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच तनाव और बाद विवाद की स्थितियां बन रहीं थीं । ऐसे में कांग्रेस द्वारा 5 उम्मीदवारों को बदल दिया गया है।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 

कल नाम वापसी के बाद तय होगा 70 वार्ड के कितने दावेदार

TODAY छत्तीसगढ़  / नगरीय निकाय चुनाव के लिए बिलासपुर नगर निगम से अलग-अलग वार्डों से मिले नामांकन पत्रों की जांच के बाद काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हो गई है, बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों से कुल 370 उम्मीदवारों के नाम स्कूटनी के बाद सही पाए गएँ हैं । शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बसपा के तीन,जकांछ के एक और दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं । जिला निर्वाचन अधिकारी  डॉ. संजय अलंग ने पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जाति प्रमाण पत्र नहीं होने पर और एक नामांकन पत्र में प्रत्याशी का मतदाता क्रमांक मतदाता सूची से मिलान नहीं होने पर निरस्त किया गया है। कल सोमवार दोपहर 3 बजे तक पार्षद पद के प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे तत्पश्चात वार्डों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।
कलेक्टोरेट परिसर में शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय अलंग ने सुबह 10.30 बजे से पार्षद प्रत्याशियों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई। एक से दस वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों का क्रमवार जांच करने के बाद सही पाए जाने पर उसे वैध घोषित किया गया । कलेक्टर न्यायालय कक्ष में जिन वार्डों की समीक्षा की जा रहीं थी तब उसी वार्ड के प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधियों को प्रवेश दिया गया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की भीड़ लगी रहीं। 
370 उम्मीदवारों के नामांकन वैध - 
नगर निगम के 70 वार्डों में कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न दलों और निर्दलियों के 370 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए है। इन प्रत्याशियों को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 
दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायत में केवल एक नामांकन पत्र निरस्त - 
रतनपुर के नगर पालिका परिषद के 15 वार्डों में 76 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें से एक प्रत्याशी का नामांकन शनिवार को जांच के दौरान निरस्त किया गया। तखतपुर नगर पालिका में 15 वार्डों के 47 नामांकन पत्र सही पाए गए । इसी प्रकार नगर पंचायत बिल्हा, बोदरी, मल्हार, कोटा , पेंड्रा,गौरेला के सभी वार्डों के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें - 
छह प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त - 
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अलंग ने वार्ड क्रमांक 4 की बसपा प्रत्याशी सरस्वती पात्रे का नामांकन पत्र निरस्त कर दिए । इस प्रत्याशी ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र संलग्न नहीं की थी। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 11 के बसपा प्रत्याशी मंगल निर्मलकर ने अन्य पिछड़ा वर्ग का सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया इसलिए नामांकन पत्र निरस्त किया गया । वार्ड क्रमांक 26 से बसपा की सीता सेन ने अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र संलग्न नहीं करने पर नामांकर निरस्त किए गए । जनता कांगे्रस छत्तीसगढ़ (जे ) के वार्ड क्रमांक 7 की प्रत्याशी शीला बाई लहरे के जाति प्रमाण पत्र नहीं होने पर नामांकन पत्र निरस्त किया गया। वार्ड क्रमांक 7 से अंम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी बबीता राउत एवं वार्ड क्रमांक 24 के निर्दलीय उम्मीदवार मयंक वर्मा के जाति प्रमाण पत्र नहीं होने पर नामांकन पत्र निरस्त किए गए । 

कांग्रेस : टिकट के लिए लिए देर रात तक होती रही माथापच्ची, विवादित नामों से किनारा

TODAY छत्तीसगढ़  / नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी तीसरी सूची में नगर पालिका परिषद, नगर पालिका निगम, नगर पंचायत के वार्ड प्रत्याशी शामिल हैं। जारी सूची में राजधानी रायपुर और बिलासपुर के अलावा धमतरी, दीपका, मनेन्द्रगढ़, कटघोरा, पाली, छुरी, चिरमिरी, खोंगापानी, नई लेदरी, झगराखंड, जगदलपुर, धमधा, पाटक, कुम्हारी, उतई, बालोद, डौंडी लोहारा, दल्लीराजहरा, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, चिखलाकसा, डौंडी, गुरुर, कवर्धा, सहसपुर लोहारा, बोडला, पिपरिया के वार्ड प्रत्याशियों का नाम शामिल है। 
बताया गया कि रायपुर और बिलासपुर नगर निगम में प्रत्याशी चयन को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हो रहा है। बिलासपुर में मौजूदा विधायक शैलेष पाण्डेय अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलाने की जुगत में हैं, तो संगठन की अपनी पसंद है। कहा जा रहा है कि कुछ जगहों पर विधानसभा चुनाव में खिलाफत करने वाले नेताओं को टिकट  देने के लिए भी आपत्ति आई थी । यहां प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव और विधायक शैलेष पाण्डेय की अपनी-अपनी पसंद है। इस वजह से करीब दर्जनभर सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम रोक दिए गए थे । 
हालांकि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे जिन नामों पर विवाद की स्थिति बनी रही उसे अंतिम रूप दे दिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पीएल पुनिया ने बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व बीडीए अध्यक्ष शेख गफ्फार, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बिलासपुर बसंत शर्मा के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहने के आरोपों से घिरे कांग्रेस नेता महेश दुबे का टिकट काटकर वर्तमान पार्षद दीपांशु श्रीवास्तव को ही पुनः मौक़ा दिया गया है। बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय के बेहद करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल की टिकट काट दी गई है। 
बुधवार को दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा चुनाव समिति के सदस्य मौजूद थे। मंगलवार की शाम तक 27 निकायों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए। आज भी राजनांदगांव, धमतरी, जगदलपुर व कोरबा नगर निगम के वार्ड प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए। चुनाव समिति ने इन नामों पर मुहर लगा दी है।
सूत्र बताते हैं कि रायपुर की 70 सीटों को लेकर सबसे ज्यादा खींचतान हो रही है। रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी तय करने के लिए महापौर प्रमोद दुबे को शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा को आपस में चर्चा कर नाम देने के लिए कहा गया था। ज्यादातर जगहों पर प्रमोद दुबे ने अपने पसंदीदा लोगों के नाम सुझाए हैं। राजनांदगांव नगर निगम में पूर्व सांसद करूणा शुक्ला की राय को महत्व दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई नामों पर भी विचार हुआ है। उम्मीदवारों की घोषणा से पहले पार्टी कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई मंत्री और चुनाव समिति के सदस्य शामिल हुए।  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तारीख घोषित हो चुके हैं। 30 नवंबर को निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र 6 दिसंबर तक भरे जाएंगे और नाम वापसी 9 दिसंबर को होगी। मतदान 21 दिसंबर और मतगणना 24 दिसंबर को होगी ।

नगरीय निकाय चुनाव : 21 दिसंबर को मतदान, नामांकन 30 नवंबर से, 24 को मतगणना

TODAY छत्तीसगढ़  / राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी के साथ प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। राज्य सरकार अब नगरीय निकाय क्षेत्रों में लोकार्पण एवं भूमिपूजन नहीं कर सकेगी। प्रदेश के 10 नगर निगमों समेत 151 नगरीय निकायों के 28 सौ 40 वार्डों में चुनाव 21 दिसंबर को कराए जाएंगे। वोटों की गिनती 24 दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। चुनाव के लिए 5 हजार 406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
राज्य चुनाव आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने सोमवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा की। बताया गया कि नामांकन की प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर है। 7 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन 9 दिसंबर को किया जाएगा। पार्षद के लिए नामांकन फॉर्म आनलाइन भरे जाएंगे। पहली बार आनलाइन मतदाता सूची तैयार की गई है। चुनाव आयोग की आईटी टीम ने इसकी वेबसाइट बनाई है। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले में वोट सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक डाले जा सकेेंगे। मैदानी इलाकों में वोटिंग सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगी।
राज्य चुनाव आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने बताया कि प्रदेश में कुल 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत में चुनाव होना है। इसके लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रदेश में कुल 5406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पालिका क्षेत्र में करीब 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेेंगे। चुनाव में करीब 21 हजार मतदान कर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में कुल 28 सौ 40 वार्डों में मतदाता अपने पार्षद चुन सकेंगे। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
महापौर, अध्यक्ष पद का आरक्षण -
नगरीय निकाय विभाग की ओर से नगरीय निकायों में महापौर, अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण पहले से पूरा कर लिया गया है। रायपुर नगर निगम को अनारक्षित, जगदलपुर को महिला, बिलासपुर को अनारक्षित, भिलाई को अनारक्षित, भिलाई चरौदा को अनुसूचित जाति, रायगढ़ को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित घोषित है। इसी तरह अंबिकापुर को अनुसूचित जनजाति, धमतरी को अन्य पिछड़ा वर्ग, राजनांदगांव को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, कोरबा को अन्य पिछड़ा वर्ग, चिरमिरी को महिला, दुर्ग अनारक्षित और बीरगांव नगर निगम को अनारक्षित रखा गया है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com