TODAY छत्तीसगढ़ / जगदलपुर नगर निगम में फिर से कांग्रेस सत्तासीन, 48 वार्ड में से 28 वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा। वहीं मात्र 19 वार्ड में भाजपा के पार्षद जीत पाए और एकमात्र निर्दलीय प्रत्याशी गंगानगर वार्ड से विजयी हुआ है। सुबह से ही मतदान गणना केंद्र पर पार्षद एवं उनके समर्थकों की भीड़ लगी थी। जैसे-जैसे परिणामों की घोषणा आरंभ हुई, जीतने वाले पार्षदों के समर्थक रंग गुलाल खेलकर खुशियां मनाने लगे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए रैली निकाले, सारा माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
नगर निगम चुनाव में मतों की गणना स्थानीय धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक केंद्र में सुबह 9 बजे से शुरू हुई। सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके पश्चात वार्ड के मतदान केंद्र के क्रम में मतों की गणना प्रारंभ हुई। सबसे रोमांचक मुकाबला रमैया वार्ड में देखने को मिला जहां पर जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेंद्र पांडे मात्र 6 मतों से, निर्दलीय प्रत्याशी नवीन बोथरा को पराजित किया। यहां तीसरे क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी ही रहे और कांग्रेस के प्रत्याशी कमल चौथे स्थान पर। सबसे अधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी गांधी नगर वार्ड के विक्रम डांगी रहे, जो 708 मतों के अंतर से उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के रवि कश्यप को पराजित किया। वहीं काफी प्रतिष्ठित वार्ड डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से 700 मतों के अंतर से फि र से संजय पांडे चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी समीर सेन को पराजित किया। कांग्रेस की तरफ से महापौर पद के प्रबल दावेदार कविता साहू, सफीरा साहू और सुषमा कश्यप चुनाव जीत गए हैं। अब देखना है कि कांग्रेस किसे महापौर चुनती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की महापौर पद के प्रबल दावेदार दीप्ति पांडे सुभाष वार्ड से विजय हुई हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या कम होने के चलते उनके महापौर बनने की संभावना समाप्त हो गई है।
जीतने वाले पार्षदों में ये शामिल हैं -
प्रवीर वार्ड से भाजपा के महेन्द्र पटेल, विजयचंद्र भंजदेव वार्ड से भारती श्रीवास्तव, शिव मंदिर वार्ड से निर्मल पाणिग्राही, भैरमदेव वार्ड से त्रिवेड़ी रंधारी, वीरसावरकर वार्ड से रीना घोष, भगत सिंह वार्ड से दयावती देवांगन, सिविल लाइन वार्ड से संध्या मरकाम, लालबहादुर शास्त्री वार्ड से यशवंत धु्रव, सुभाषचंद्र बोस वार्ड से दिप्ती पांडे, सदर वार्ड से इमरान खान, प्रताप देव वार्ड से पहले ही निर्विरोध रूप से यशवर्धन राव जीत चुके हैं। रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड से निता नाग, बालाजी वार्ड राव ललिता राव, महारानी वार्ड से मानिक राम नाग, मोतीलाल नेहरू वार्ड से आलोक अवस्थी, इंद्रागांधी वार्ड से कनीज फातिमा, रमैय्या वार्ड से यागेन्द्र पांडे, दलपत सागर वार्ड से नरसिंह राव, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से सविता गुप्ता, दन्तेश्वरी वार्ड से राजपाल कसेर, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से कमलेश पाठक, माहात्मा गांधी वार्ड से विक्रम सिंह डांगी, गंगानगर वार्ड से राजेश राय, रवाहरलाल नेहरू वार्ड से धनसिंह नायक, शांतिनगर वार्ड से उदयनाथ जेम्स, मदर टेरेसा वार्ड से परेस कुमार ताटी, संतोषी वार्ड से लता निषाद, गुरूघासी दास वार्ड से विजय कुमार, अंबेडकर वार्ड से दीपा नाग, विवेकानंद वार्ड से पंचराज सिंह, अनुकुलदेव वार्ड से सुशीला बघेल, सुन्दरलाल शर्मा वार्ड से ममता पोटाई, राजीव गांधी वार्ड से कविता साहू, संजय गांधी वार्ड से कोमल सेना, छत्रपति शिवाजी वार्ड से सुषमा कश्यप, गुरूगोविंद सिंह वार्ड बलराम यादव, लोकमान्य तिलक वार्ड से भुवनेश्वर धु्रव, अटल बिहारी वार्ड से बलदेव कश्यप, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से संजय कश्यप, अब्दूल कलाम वार्ड से सुखराम नाग, चंद्रशेखर आजाद वार्ड से नीलम यादव, महेन्द्र कर्मा वार्ड से दिगम्बर राव, बलीराम कश्यप वार्ड से सफीरा साहू, मदनमोहन मालवीय वार्ड से सूर्या पानी, शहीद गुण्डाधुर वार्ड से मोतीराम बघेल, सरदार बल्लवभाई पटेल वार्ड से सुनिता बघेल, महाराणा प्रताप वार्ड से नेहा धु्रव और कुशाभाउ ठाकरे वार्ड से सुनिता सिंह विजयी हुये हैं।
पराजित होने वाले प्रत्याशी -
पराजित होने वालों में नवीन बोथरा जिन्होंने रमैय्या वार्ड से मात्र 6 मतों से भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे से हारे। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमल झज्ज जो अपने वार्ड में चौथे स्थान पर रही। भाजपा के रामाश्रय सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा। कांगे्रस की महापौर पद के दावेदारों में से एक सरला तिवारी भी चुनाव हार गई है। अतूल कौशल कुशाभाउ ठाकरे वार्ड में सुनिता सिंह से हार गये हैं। निर्मल सिंह राजपुत को भी पराजय का सामना करना पड़ा। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप भी पराजित हुईं हैं। निर्दलीय प्रत्याशी नलीनी पाणिग्राही भी पराजित होने वालों में शामिल हैं।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने फिर एक बार किया कमाल -
वर्ष 2014 में जब राज्य में भाजपा की सरकार थी, ऐसे समय में भी जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस की जीत गहन चर्चा का विषय रही। तब शहर केे वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा पहली बार अपने राजनीतिक कौशल और सांगठनिक क्षमता के चलते सुर्खियों में आ गये। तब से लेकर आज तक का ये राजनीतिक सफर उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों भरा रहा। 2014 के नगरीय निकाय चुनाव के बाद विधान सभा चुनाव, उसके बाद लोक सभा के चुनाव, उसके बाद चित्रकोट विधानसभा का उपचुनाव। हर चुनाव में राजीव शर्मा ने उपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। दिन रात की मेहनत कार्यकर्ताओं से संपर्क की निरन्तरता, आम जनों के लिए सहज उपलब्धता के चलते जमीनी स्तर पर बढ़ी मजबूती का फायदा राजीव शर्मा के साथ - साथ पूरी पार्टी को मिला। उसी का परिणाम आज फिर एक बार नजर आया जब पार्षदों के 51-17 के आंकड़ों तक सिमटने वाली कांग्रेस को आज स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई पड़ा। कांग्रेस ने आज नगर निगम के चुनाव में जो अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसका बड़ा श्रेय फि र एक बार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा को जाता स्पष्ट दृष्टि गोचर हो रहा है।
बस्तर में लगातार कांग्रेस को मिल रही जीत को भाग्य का नाम देने वालों को आज यह जरूर लगा होगा कि यह सिर्फ भाग्य का मामला नहीं ह,ै बल्कि बड़ी खामोशी और चतुराई से राजनीतिक शतरंज की चाले चलने वाले इन कांग्रेसी नेताओं का वह रण कौशल था, जिसके आगे भाजपा के बड़े बड़े धुरंधरों को भी दिन में तारे नजर आने लगे हैं। भाजपा के शासन काल में श्री शर्मा को घेरने की तमाम कोशिशे की गई। उन पर कई झूठे मामले दर्ज करवाये गये। लेकिन उनकी आक्रामकता किसी के रोके नहीं रूकी। फिर एक बार राजनीतिक कौशल और अथक परिश्रम ने उन्हें एक अजेय योद्धा के रूप में बस्तर के राजनीतिक पटल पर प्रदर्शित किया है।
म्युनिसिपल चुनाव में बीजापुर नपा में कांग्रेस ने एक तरफा जीत हासिल की है। यहां 15 वार्डों के चुनाव परिणाम में 12 वार्डों में कांग्रेस ने कब्जा कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। वहीं भाजपा को 3 वार्डों में ही जीत से सन्तोष करना पड़ा है।
पालिका चुनाव में वार्ड 4 से भाजपा के सुखलाल पुजारी को हार का सामना करना पड़ा है। सुखलाल पुजारी पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष थीं। वार्ड 15 से वर्तमान उपाध्यक्ष घासी राम नाग चुनाव जितने में सफल रहे। पार्षद कलाम खान, प्रवीण डोंगर, पुरषोत्तम सल्लूर, कविता यादव चुनाव जितने में सफ ल रहे। वर्तमान पार्षद महेश बेलसरिया, ओमकार तारम, माहेश्वरी दुर्गम को हार का सामना करना पड़ा है। वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडेय को एक वोट से जीत मिली। नगर पालिका के इस चुनाव में कांग्रेस पहली बार बहुमत हासिल कर नगर सरकार में कब्जा करने में सफल रही। बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को पालिका चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
वार्ड वार चुनाव परिणाम इस प्रकार है
वार्ड क्रमांक-1 नंदकिशोर राना भाजपा 278 मत, विनोद बड़दी कांग्रेस 271, वार्ड क्रमांक-2 लक्षण कडती कांग्रेस 259, ओमकार तारम भाजपा 124, वार्ड-3 लक्ष्मी मेडिया भाजपा 153, रामबती कांग्रेस 314, वार्ड-4 बेहनूर रावतिया कांग्रेस 161, सुखलाल पुजारी भाजपा 45, वार्ड -5 शाहिल तिग्गा कांग्रेस 128, राधा लकड़ा भाजपा 40, वार्ड-6 सोनमती ताती कांग्रेस 305, सुगंती चालकी भाजपा 198, वार्ड-7 मुन्नालाल जुमड़े भाजपा 261, पुरषोत्तम सल्लूर 435, वार्ड-8 जितेंद्र हेमला कांग्रेस 338, रमेश मांझी भाजपा 135, वार्ड-9 कविता यादव कांग्रेस, 248, राधा कटला भाजपा 186, वार्ड -10 कलाम खान कांग्रेस 217, इकबाल खान भाजपा 73, सुनील साहू निर्दलीय 63, वार्ड -11 प्रकाश कावरे कांग्रेस 116, संजय रिवानी भाजपा 174, वार्ड-12 ललिता झाडी कांग्रेस 275, माहेश्वरी दुर्गम भाजपा 270 वार्ड -13 मुकेश राठी भाजपा, 213, प्रवीण डोंगरे कांग्रेस 243, संतु दास मानिकपुरी निर्दलीय, 36, वार्ड-14 दीपिका पांडे कांग्रेस 286, सत्यवती परतागिरी भाजपा 285, वार्ड-15 घासी राम नाग भाजपा 365, महेश बेलसरिया कांग्रेस 175।
परिणाम घोषित होते ही कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मानते हुए जमकर आतिशबाजी कर रंग गुलाल खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक विक्रम मंडावी के साथ नव निर्वाचित पार्षदों ने विजयी जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।