Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मुंगेली नाका के अरोमा जूस सेंटर में आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; सामान जलकर खाक

मशीन, फ्रीजर और फर्नीचर सब राख...

CG NEWS: TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर: मुंगेली नाका स्थित स्विमिंग पूल कैंपस में संचालित अरोमा जूस सेंटर में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और दुकान के अंदर रखा जूस मशीन, डीप फ्रीजर, फर्नीचर समेत पूरा सामान जल गया। आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।

आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, जूस सेंटर में कई तरह के हैवी इलेक्ट्रिकल उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि इसी वजह से जूस सेंटर में आग लगने की यह तीसरी घटना है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा