Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

तेलीबांधा में दीये बेच रही मीरा के पास अचानक पहुंचे CM साय

अचानक रुका CM का काफिला… सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा से मिले साय, खुद खरीदा दीया

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  राजधानी के तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर मंगलवार को उस वक्त लोगों का ध्यान खिंच गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही एक महिला के छोटे से पसरे के पास अचानक रुक गया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद मीरा से बातचीत की, उसके कामकाज और परिवार का हालचाल जाना और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए वहीं से मिट्टी का एक दीया खरीदा।

मुख्यमंत्री ने मीरा को एक हजार रुपये दिए। उनके इस सहज अंदाज को स्थानीय स्तर पर मेहनत कर आजीविका कमाने वाली महिला के श्रम, स्वाभिमान और स्वावलंबन के सम्मान के संदेश के तौर पर देखा गया।

CM ने पूछा- सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है?

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने मीरा से पूछा कि उसे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। मीरा ने बताया कि उसका प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खाता खुला हुआ है। उसने यह भी बताया कि उसे महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की राशि मिल रही है।

मीरा से योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी पाकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचे और उनके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा