Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ओवरलोड स्कूली वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, ओवरलोड ऑटो और ई-रिक्शा पर चला ट्रैफिक पुलिस का अभियान

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर विशेष अभियान चलाकर क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में 17 और 18 जुलाई को चलाए गए अभियान के दौरान अब तक 50 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान स्कूलों के बाहर वाहनों की जांच कर ओवरलोडिंग पाए जाने पर चालान काटे गए।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों का परिवहन करने तथा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की समझाइश भी दी। पुलिस ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा