TODAY छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (बिलासपुर) ने युवाओं के लिए रोज़गार का एक नया अवसर जारी किया है. हाई कोर्ट प्रशासन की ओर से 'लाइब्रेरी सहायक' (Library Assistant) के 20 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं.
रजिस्ट्रार जनरल (हाई कोर्ट, बोदरी) के कार्यालय से जारी अधिसूचना के मुताबिक़, योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन 20 जुलाई 2026 की शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं.
रिक्तियों का विवरण (कुल पद - 20)
पदों का बंटवारा आरक्षण के नियमों के आधार पर किया गया है (आरक्षण का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगा):
अनारक्षित (UR): 10 पद (इनमें 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित)
अनुसूचित जनजाति (ST): 4 पद (1 पद महिला के लिए आरक्षित)
अनुसूचित जाति (SC): 3 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 3 पद
विशेष आरक्षण: इन कुल 20 पदों में से 2 पद दिव्यांग (Persons with Disabilities) और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए क्षैतिज (Horizontal) रूप से आरक्षित रखे गए हैं.
क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा?
शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 'लाइब्रेरी साइंस' (Library Science) में डिग्री होना अनिवार्य है.
आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है. इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
कैसे होगा चयन?
इस पद के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी:
पहला चरण: लिखित परीक्षा (Written Exam)
दूसरा चरण: कौशल परीक्षा (Skill Test)
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन का निर्धारित प्रारूप, नियम, शर्तें और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले वे वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें.
