Slider

बोदरी को मिली नई सौगात : विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण


बिलासपुर। 
  TODAY छत्तीसगढ़  / केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नगर पालिका परिषद बोदरी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी।

लोकार्पित कार्यों में लगभग 99.97 लाख रुपये की लागत से निर्मित नगर पालिका परिषद का नवीन कार्यालय, 25 लाख रुपये की लागत से साहू समाज का सामुदायिक भवन तथा 16.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित आकांक्षीय शौचालय शामिल हैं। इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, नगर पालिका परिषद बोदरी की अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजय वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी विकास की गति और तेज की जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज बोदरी के लिए ऐतिहासिक दिन है। नगर पालिका परिषद का नवीन कार्यालय नागरिकों की आशा और विश्वास का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय एवं एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं के अनुरूप क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त होते ही लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र स्वीकृत की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com