Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

लोरमी में नए हायर सेकंडरी स्कूल भवन का भूमिपूजन


बिलासपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  / उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्कूल भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है और आज से निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुबंध के अनुसार स्कूल भवन का निर्माण कार्य 8 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि जहां बच्चों का भविष्य तैयार होता है, उस स्कूल का अच्छा और सर्वसुविधायुक्त भवन बनना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा