Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गार्डन के पास चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

आकस्मिक चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, चाकू जब्त


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  थाना तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मई को थाना तारबाहर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डीपू पारा गार्डन के पास नीतिश चौहान नामक युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को मामले से अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी नीतिश चौहान, पिता मनोज कुमार चौहान, उम्र 24 वर्ष, निवासी रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, गणेश मंदिर के पास, तारबाहर को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा