बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / बिल्हा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 30 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे (20) निवासी सम्बलपुरी ने उससे जान-पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा दिया और 18 अगस्त 2025 से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। उनके निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर थाना लाया, जहां पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
